{"_id":"65-53539","slug":"Basti-53539-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जना बच्चा, भीड़ का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर जना बच्चा, भीड़ का हंगामा
Basti
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। महिला अस्पताल के सामने अल्ट्रासाउंड कराने भेजी गई प्रसूता को मजबूरन सड़क पर बच्चे को जन्म देना पड़ा। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला के साथ गई दूसरी महिलाओं ने दोनों ओर से चादरें तानकर पर्दा किया। दोपहर सवा दो बजे हुए इस वाकये के बाद जुटी भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद सीएमएस स्ट्रेचर व स्टाफ लेकर पहुंचीं। लेकिन भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया। बाद में लोगों के काफी समझाने के बाद महिला के परिवार वाले जच्चा-बच्चा को वार्ड में ले जाने को राजी हुए। सीएमओ ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
बहादुरपुर ब्लॉक के बक्सर गांव की नेबूलाल की 40 वर्षीया पत्नी फूलमती को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार को परिवार के लोग उसे लेकर बहादुरपुर पीएचसी पहुंचे। वहां के स्टाफ ने एडमिट करने के बजाय एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल भेजवा दिया। प्रसूता को लेकर परिवार के जोग बक्सर की आशा कर्मचारी के न मिलने पर पास के भरथापुर की आशा साधना के साथ अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी ओपीडी में डॉ. मेहनाज गनी ने अल्ट्रासांउड कराने को कहा। अस्पताल के सामने निजी क्लिनिक से अल्ट्रासांउड कराकर फूलमती बाहर निकली ही थीं कि लेबर पेन बढ़ गया और प्रसूता ने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया। आनन-फानन आसपास की महिलाओें ने प्रसूता के चारों ओर चादरें तानकर पर्दा कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने अस्पताल में मौजूद सीएमएस व स्टाफ को इसकी सूचना दी। स्ट्रेचर लेकर सीएमएस व अन्य स्टाफ प्रसूता को लाने के लिए पहुंचा। लेकिन अस्पताल की लापरवाही की कहानी सुन नाराज भीड़ ने उन्हें लौटा दिया। सीएमएस ने प्रकरण से सीएमओ को अवगत कराया। उन्होंने डिप्टी सीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया को मौके पर भेजा। लेकिन भीड़ व महिला के परिवार वाले उनकी एक सुनने को तैयार नहीं थे। मगर भीड़ में मौजूद संवेदनशील लोगाें ने महिला व उसके पति को समझा बुझाकर अस्पताल में एडमिट होने के लिए राजी कर लिया। बाद में पीडियाट्रिशियन को बुलाने व बच्चे को दिखाने का इंतजाम किया गया। तब जाकर भीड़ वापस लौटी।
सीएमएस व डॉक्टर में दिखा विरोध
महिला व उसके परिवार वालों ने पहले सीएमएस पर ही मरीज को देखने व अल्ट्रासाउंड बाहर से कराने का आरोप लगाया। बाद में पता चला कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कोई दूसरी थीं, लेकिन दोनों ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की उन्होंने अल्ट्रासांउड कराने को नहीं कहा।
विज्ञापन
प्रकरण की होगी जांच
डिप्टी सीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया ने कहा कि किन परिस्थितियों में और किसने महिला को अल्ट्रासाउंड बाहर से कराने को कहा। इसकी जांच कराई जाएगी।