{"_id":"65-53450","slug":"Basti-53450-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसाब का अंत, अफजल गुरु का नंबर कब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसाब का अंत, अफजल गुरु का नंबर कब
Basti
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुंबई में तबाही मचाने वाले आतंकी अजमल कसाब को फांसी पर लटकाने की खबर से लोग खुशी से उछल पड़े। तमाम संगठनों के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताई साथ ही अफजल गुरु की फांसी को लेकर लोगों ने सवाल उठाए।
बुधवार की सुबह जैसे ही अजमल कसाब को फांसी देने की खबर आई हियुवा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बाटीं और पटाखे फोड़े। हियुवा के प्रदेश मंत्री अरुण भारती, जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी, हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि देेश के दुश्मन की फांसी को किसी भी राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। जिला संयोजक विजय आर्य, महामंत्री नंदीश्वर दत्त ओझा, सहसंयोजक श्याम बिहारी गौड़ ने कहा कि आतंकी घटनाओं के ट्रायल का विशेष प्रावधान किया जाना चाहिए। इस मौके पर संजय मद्धेशिया, श्रवण चौधरी,राजू गुप्ता, हरिओम, राजू उपाध्याय, दिनेश सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
भाजपाइओं ने रोडवेज के निकट भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कसाब को फांसी दिए जाने पर खुशी जताई। इस मौके पर जिला संयोजक लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल, नगर अध्यक्ष आशीष शुक्ल, परमेश्वर शुक्ल, विकास बरनवाल, विनय पांडेय, विनोद शुक्ल, दीपक सिंह, अवनीश त्रिपाठी, देवनरायण मिश्र, विकास गौड़, रामसेवक, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कसाब को फांसी दिए जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि देश ने आतंकवाद के विरुद्ध ठोस संदेश दिया है। कसाब को फांसी मुंबई हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि है। जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार के यह संदेश दिया है कि देश की अस्मिता के साथ खेलने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू की अगुवाई में लोहिया कांप्लेक्स में पटाखा फोड़ और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अजमल कसाब को फांसी दिए जाने पर प्रसन्नता जताई गई। इस मौके पर अमन श्रीवास्तव, राकेश पांडेय मुनीर खान, अरुण कुमार, रियाज खान, छोटेलाल, शक्ति कुमार, झिन्नू पांडेय पवन कुमार, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्य जिला संयोजक ओमप्रकाश आर्य, उपाध्यक्ष डा.वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कसाब को फांसी दिए जाने से उन लोगों के जख्मों पर मरहम लगा है, जिनके परिवार वाले मुंबई विस्फोट में मारे गए थे। अन्य आतंकियों को भी जल्द फांसी दिए जाने की जरूरत है। विश्वनाथ शर्मा, डा. प्रवेश, मदनमोहन आर्य, डा. नवीन सिंह, नवल किशोर और सरोज त्रिपाठी ने अजमल कसाब को फांसी दिए जाने पर खुशी जाहिर की है। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री सरयू प्रसाद शुक्ल ने कसाब को फांसी दी गई मगर अब भी अफजल गुरु जैसे बड़े आतंकी को फांसी देने में सरकार हीलाहवाली कर रही है। कसाब को फांसी देकर वाहवाही लूट रही केंद्र सरकार इस मामले में भी तुष्टीकरण की नीति अपना रही है।
कसाब को फांसी दिए जाने पर नगर बाजार के दुर्गा मंदिर में हियुवा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ा और मिठाइयां बांटी। इस मौके पर प्रदीप सिंह, रामनिरंजन, रामसूरत दूबे, अनिल श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, रामदुलारे आदि मौजूद रहे। गनेशपुर में हियुवा के जिला उपाध्यक्ष डा. परशुराम साहनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।