फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कसाब की फांसी से कलेजे को ठंडकः पूर्व सांसद

कसाब की फांसी से कलेजे को ठंडकः पूर्व सांसद

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार को जब अजमल कसाब की फांसी की खबर आई तो पूर्व सांसद ने सबसे पहले अमर उजाला को फोन किया। कहा कि आज उनके कलेजे को ठंडक मिल गई। कब से यह दिन देखने के लिए तरस रहे थे। 26/11 के मंजर को याद करते हुए कहते हैं कि उस दिन उन्हें नई जिंदगी मिली थी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद भी 26/11 को मुंबई के ताज होटल के कमरा नंबर 228 में मौजूद थे। वे केंद्रीय समिति की बैठक में हिस्सा लेने गए थे। उनसे मिल कर लौटे संतकबीरनगर के मकसूद अहमद व दो अन्य लोग जैसे ही होटल की लॉबी में पहुंचे, तभी आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तीनों गोलीबारी में मारे गए। लाल मणि प्रसाद बताते हैं कि उनको इस बात का पता तीसरे दिन चला कि उनसे मिलकर लौटे तीनों लोग मारे जा चुके हैं। केवल गोलियों की आवाज सुनाई दे रही थी। जब पूरे होटल में कमांडो आपरेशन शुरू हुआ तो अंधेरा फै ला हुआ था। 28 नवंबर को 12 बजे के बाद तस्वीर साफ हुई और तब वे होटल से निकल पाए थे। बताते हैं कि उस घटना की स्मृति कभी नहीं भूल सकती। अब भी जब वह मंजर याद आता है तो रोंगटे खडे़ हो जाते हैं।
विज्ञापन



पूर्व प्रधान की हत्या में दो हुए नामजद
बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के पटखौली गांव के पूर्व प्रधान विष्णु चौधरी की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 17 सितंबर को चौराहे पर स्थित एक गुमटी के पीछे गड्ढे में उनकी लाश मिली थी। चेहरे व नाक से खून निकलने का निशान था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने जब मुकदमा नहीं दर्ज किया तो पूर्व प्रधान की पत्नी विद्यावती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर मैलानी निवासी प्रहलाद और हिंदू नगर निवासी राजेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed