{"_id":"65-53445","slug":"Basti-53445-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समारोह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समारोह का शुभारंभ
Basti
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। औद्योगिक विकास इंटर कालेज बिहरा में बुधवार को 58वें जनपदीय विद्यालयीय क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। इसमें दो दर्जन से अधिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। पिछले साल की विजेता बिहरा इंटर कालेज के छात्र गुलाब चंद्र ने मशाल लेकर परिसर का चक्कर लगाया। समारोह में शामिल कालेजों के छात्रों ने मार्च पास्ट कर अतिथि को सलामी दी। बाद में शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला। औद्योगिक विकास इंटर कालेज की छात्रा प्रगति गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया तो दामोदर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़नी मिश्र की छात्राओं ने देशगीत प्रस्तुत कर लोगों के बीच देश भक्ति का जज्बा जगाया। आर्य कन्या इंटर कालेज बस्ती की छात्रा वर्षा श्रीवास्तव, स्मृति, गायत्री की टीम ने डांडिया नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया।
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों को बेहतर अवसर मिलते हैं। इनके जरिए वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। जेडी रमेश और डीआईओएस रामकृपाल प्रसाद ने कहा कि स्कूलों और कालेजों की प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए प्लेटफार्म का काम करती हैं। कालेज के प्रधानाचार्य मारकंडेय सिंह और प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह ने बैज लगाकर और माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर रामकोमल सिंह, राम प्रकट सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, सतीश रंजन सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, अरुण सिंह, रामगोपाल सिंह, रामनरेश सिह मंजुल, डा. हरिहर प्रसाद पांडेय, त्रिवेणी सिंह, डा. अरविंद मिश्र, अनिल कुमार त्रिपाठी, शिवपूजन वर्मा, रमाकांत त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडेय, भगवान सिंह, प्रवीण सिंह, रामतेज, बद्री प्रसाद, अनिल सिंह, बासुदेव पांडेय, लाल बहादुर सिंह, डीएस उस्मानी, डा. अर्चना खरे, शशि प्रभा श्रीवास्तव, दुर्गा यादव, मांडवी श्रीवास्तव, शिवपूजन लाल श्रीवास्तव, पारसनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
प्रतिभाग करने वाले कालेज
बेगम खैर इंटर कालेज बस्ती, आर्य कन्या इंटर कालेज बस्ती, गन्ना विकास इंटर कालेज मुंडेरवा, किसान इंटर कालेज गोटवा, झिनकू लाल त्रिवेणी राम इंटर कालेज कलवारी, विजय प्रताप इंटर कालेज महसों, कृषक इंटर कालेज गौर, इंदिरा गांधी इंटर कालेज कप्तानगंज, जनता इंटर कालेज ओड़वारा, किसान इंटर कालेज भानपुर आदि।