फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   तीन माह के उत्तम बस्ती के हेल्दी बेबी

तीन माह के उत्तम बस्ती के हेल्दी बेबी

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। 7.5 किलोग्राम के उत्तम मिश्रा को जिले का सबसे हेल्दी बेबी चुना गया है। तीन माह 26 दिन के उत्तम की मां को स्वास्थ्य विभाग ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अहमद रजा को दूसरा और फिजा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के आखिरी दिन बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके गौड़ व डॉ. वीके मिश्रा ने प्रतिरक्षण कार्ड की रिपोर्ट व वजन, स्वास्थ्य व स्वच्छता के आधार पर बच्चों का चयन किया। कुल 32 बच्चाें की मां अपने एक साल उम्र के नौनिहालों को लेकर शो में पहुंची। उत्तम मिश्रा पुत्र रूपेश मिश्र निवासी ढोरिका को सबसे हेल्दी बेबी चुना गया। तुर्कहिया निवासी तारिक हुसैन का बेटा अहमद रजा 5.3 किलोग्राम वजन के साथ दूसरे और इसी मोहल्ले के हबीबुल्लाह की बेटी फिजा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एस मथुशालिनी ने कहा कि नौनिहालों की सेहत का ख्याल रखने के लिए महकमा प्रभावी कदम उठा रहा है। लेकिन सबसे अधिक जागरूक अभिभावकों को होना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. एसपी दोहरे ने कहा कि महकमा मासूमों की सेहत को लेकर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में जुटा है। संचालन यूनीसेफ के जिला समन्वयक नौशाद अहमद ने किया। इस अवसर पर अस्पताल की सीएमएस डॉ. सरोज बाला, डॉ. आरआर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरा निवासी बलवंत ने लगाया आरोप
कटरा निवासी बलवंत सिंह ने अपने बच्चे को पहले तीन स्थान में शामिल न किए जाने पर डॉक्टरों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनके बच्चे अभिनव का वजन 7.06 किलोग्राम था। फिर भी उसे हेल्दी बेबी नहीं चुना गया। आयोजकों ने बताया कि उनका बच्चा स्वच्छता के मानक पर खरा नहीं उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed