{"_id":"65-53239","slug":"Basti-53239-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरना का व्रत रख की दीर्घायु पुत्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरना का व्रत रख की दीर्घायु पुत्र की कामना
Basti
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। ‘हे सूर्यदेव, जिस तरह से आपके तेज से समूची सृष्टि चमकती है। जिस तरह से आपके प्रकट होते ही संसार का अंधेरा दूर होता है, आशीष दीजिए कि उसी तरह से मेरा पुत्र भी तेजस्वी और यशस्वी हो...’। यही कामना लिए महिलाओं ने छठ मैया का व्रत शुरू किया। रविवार को पंचमी तिथि को खरना पर महिलाओं ने दिन भर उपवास रखा। खरना का प्रसाद के लिए आसपास के सभी लोगों को निमंत्रित किया जाता है। प्रसाद के रूप में गन्ने के रस से बनी चावल की खीर के साथ घी चुपड़ी हुई रोटी बनाई जाती है। छठ तिथि पर सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बड़ी संख्या में महिलाएं अमहट घाट के अलावा निकट के नदी सरोवरों के पास एकत्र होंगी। जहां पानी में खड़ी होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बांस की टोकरी में पूजा का सारा सामान रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य दिया जाता है। सप्तमी तिथि पर मंगलवार को सुबह वही प्रक्रिया की जाएगी। उस दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यह पूजा करने के लिए महिलाएं सूर्योदय के समय अर्घ्य देती हैं। अंत में कच्चे दूध का शरबत पीकर और प्रसाद खाकर व्रत पूरा करेंगी।
छठ में आज और कल
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज
उदित सूर्य को अर्घ्य कल (मंगलवार को)
‘छठ’ पर की जाए विशेष सुरक्षा व्यवस्था
हियुवा की की बैठक में बोले वक्ता
अमर उजाला नेटवर्क
बस्ती। छठ महापर्व को देखते हुए हियुवा ने आयोजन स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। इसके अलावा साफ-सफाई, बिजली और पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने की मांग की है।
रविवार को हियुवा की कोर कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि छठ पर्व पर अमहट घाट और पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड पर बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन के लिए आती हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था हमेशा चुनौतीपूर्ण होती है। अक्सर में भीड़ में चोर उचक्के उनके आभूषणों पर हाथ साफ कर देते हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करनी होगी। महामंत्री नंदीश्वर दत्त ओझा ने अमहट घाट पर साफ सफाई, पेयजल, बिजली और नाव के साथ गोताखोरों की व्यवस्था करने का अनुरोध जिला प्रशासन से किया है। जिला संयोजक विजय आर्य ने कहा कि बुधवार तक बिजली आपूर्ति में कोई बाधा न आए, इसका ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर हियुवा के जिला महामंत्री संगठन विनोद मणि, जिला उपाध्यक्ष डा.परशुराम साहनी, दिलीप पाल, मनोज रघुवंशी, बबलू यादव, राना प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
शिव मंदिर भरौली बाबू में लगेगा छठ मेला
आयोजन समिति के सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी
अमर उजाला नेटवर्क
बस्ती। नागा बाबा दशरथपुरी शिवमंदिर भरौली बाबू के परिसर में छठ मेला लगेगा। मंदिर की रंगाई-पुताई और जलाशय की सफाई कराई जा रही है।
छठ पूजा मेला विकास समिति की बैठक में संरक्षक विकास सिंह कलहंस ने बताया कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते मंदिर और तालाब दोनों उपेक्षित हैं। छठ पूजा को देखते हुए समिति ने अपने स्तर से सारी व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं, जिससे मेले के आयोजन में कोई दिक्कत न आए।
हियुवा के जिला मंत्री मनोज सिंह रघुवंशी ने कहा कि छठ के पर्व का अपना एक अलग महत्व है। इसके महत्व को देखते हुए भरौली बाबू में छठ मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। इस मौके सुभम सिंह, अरविंद सिंह, सुभाष सोनी, आशीष कुमार, रणविजय सिंह, बृजेंद्र सिंह, संजय कुमार, अमर लाल चौधरी,डा. नंदू गुप्ता, राजू सोनी, महेंद्र सोनी, पंकज मौर्य, रामू सोनी, संतोष वर्मा, जयेंद्र सिंह, रामरक्षा गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।