{"_id":"65-53229","slug":"Basti-53229-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी मांगेंगे जिला प्रशासन से सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी मांगेंगे जिला प्रशासन से सुरक्षा
Basti
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। सराफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ की गांधीनगर आर्य समाज मंदिर में हुई बैठक में कारोबारियों के साथ लगातार हो रही लूट, चोरी और छिनैती की घटनाओं पर चिंता जाहिर की गई। जिला प्रशासन से सोमवार को सुरक्षा की मांग करने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष कुंदन लाल वर्मा ने कहा कि जनपद में पुलिसिंग ध्वस्त है। पुलिस वाले अपनी ड्यूटी केवल कागजों में निभा रहे हैं। गोटवा में पीजीबी स्थित कांप्लेक्स से सराफा कारोबारी की दुकान से 3.5 किलो चांदी और 35 ग्राम सोने के जेवर चोरी चले गए। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। गुरुवार को कटेश्वर पार्क के सामने बहराइच के स्वर्ण कारोबारी जानकी शरण को असलहा दिखाकर चांदी से भरा बैग लूट लिया गया। लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है। इसलिए सोमवार को प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिलकर कारोबारियों को सुरक्षा दिलाने की मांग करेगा। महामंत्री मनोज सर्राफ ने कहा कि शरद ऋतु में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी रहती है। बैठक में संरक्षक मणिलाल, विश्वनाथ सोनी, बैजनाथ सर्राफ, सूरज सोनी, हनुमान सोनी, हरिमोहन वर्मा, गोकुल प्रसाद, गुड्डू सोनी, वीरबल प्रसाद, राजेश सोनी, दीपक, चंद्रभान आदि व्यवसायी उपस्थित रहे।