{"_id":"65-53153","slug":"Basti-53153-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाला साहब आप बहुत याद आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाला साहब आप बहुत याद आएंगे
Basti
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे के निधन की खबर सुनते ही उनके समर्थकों के साथ ही हिंदूवादी विचारधारा के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही शाम को उनके निधन की खबर मिली लोग हकीकत जानने के लिए अपने टीवी सेटों से चिपक गए।
भाजयुमो के प्र्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने कहा कि बाला साहब के निधन से एक युग की समाप्ति हो गई है। उनकी कमी कोई पूरा नहीं कर पाएगा। जब-जब हिंदू हित की बात चलेगी बाला साहब को दुनिया याद करेगी। वह एक कुशल प्रशासक के साथ हिंदू हृदय सम्राट के रूप में भी याद किए जाएंगे। उनके निधन से देश की अपूरणीय क्षति हुई है।
वहीं भाजपा के जिला संयोजक लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल ने बाला साहब ठाकरे के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक महान सपूत खो दिया है। इस कमी की भरपाई नहीं हो पाएगी। उनके निधन से पूरा देश मर्माहत है।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष डा. परशुराम साहनी ने कहा कि जैसे ही उनके निधन की खबर मिली, वे हतप्रभ रह गए। सहसा उन्हें विश्वास नहीं हुआ पर जब वे टीवी के सामने पहुंचे तो सचाई सामने थी। कहा कि बाला साहब हमेशा याद आएंगे। वह विचारों के रूप में हमेशा हम सबके बीच रहेंगे।
आरएसएस के सुभाष चंद्र शुक्ल ने ठाकरे के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आज देश वह शेर खामोश हो गया, जिसके दहाड़ने की गूंज विदेशों में भी सुनाई पड़ती थी। बाला साहब की कमी भारतीय इतिहास में हमेशा महसूस की जाएगी।