{"_id":"65-52823","slug":"Basti-52823-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब हुई बाइक के साथ पकड़ा गया युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब हुई बाइक के साथ पकड़ा गया युवक
Basti
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गौर। बभनान कस्बे में धनतेरस की खरीददारी के दौरान बाइक चोरी का मामला सामने आया है। कुछ ही देर बाद स्थानीय लोगों ने एक युवक को गायब हुई गाड़ी के साथ नाटकीय ढंग से पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को गाड़ी समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम बभनान सुगर मिल के कर्मचारी भरत प्रताप सिंह खरीददारी करने निकले थे। वे अपनी बाजाज डिस्कवर बाइक यूपी 71एच/7177 रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी करके धनतेरस की खरीददारी करने लगे। करीब साढे़ सात बजे लौटकर आए तो बाइक गायब देख पांच तले जमीन सरक गई। मिल के अन्य लोगों को जानकारी देने के बाद कई लोग बाइक लेकर पूरे कस्बे में खोजने निकल पड़े। इस बीच हर्रैया तिराहे पर एक युवक बाइक लेकर जाते दिखा। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एसओ अटल बिहारी ठाकुर का कहना है कि अभी बाइक का मालिक उनके पास तक नहीं आए हैं। पब्लिक ने बाइक और एक युवक को पुलिस के हवाले किया है। गाड़ी मालिक को बुलवाया गया है। ताकि हकीकत का पता चल सके। पकउ़ा गया युवक खुद को पैकोलिया थानाक्षेत्र के घसडे़ मिश्र गांव निवासी बता रहा है।