फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   96 schools were adopted by public representatives and officers

96 स्कूलों को जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने लिया गोद

Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
96 schools were adopted by public representatives and officers
96 स्कूलों को जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने लिया गोद
विज्ञापन

बस्ती। जिले में संचालित परिषदीय विद्यालय को सजाने संवारने के लिए 96 स्कूलों को जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने गोद लिया है। इन स्कूलों में जो समस्याएं हैं ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि उसका निवारण करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा परिषद के 2206 स्कूल संचालित हो रहे है। दो लाख से ऊपर बच्चे पंजीकृत है।
इन स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। सभी स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तरह कार्य कराया गया है। अब इन स्कूलों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शासन ने ध्यान केंद्रित किया है। पहले चरण में 96 स्कूलों को गोद लिया गया है। जिसमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य, 14 ब्लॉक प्रमुखों ने एक-एक स्कूल गोद लिया है। वहीं डीएम, एसपी, सीडीओ, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा सभी जिला स्तर, तहसील, ब्लॉक के साथ पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग सहित अधिकारियों ने भी एक-एक स्कूल गोद लिया है। गोद लिए गए इन स्कूलों में 19 बिंदुओं पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 96 स्कूलों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गोद लिया है। गोद लेने वाले स्कूलों में जो कमियां होगी उसका निवारण जनप्रतिनिधि और अधिकारी की देखरेख में किया जाएगा। शिक्षा के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान होगा। शासन के निर्देश पर या पहल किया गया है। -जगदीश शुक्ला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed