फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   96 health sub-centres will open in the district soon

जिले में जल्द खुलेंगे 96 स्वास्थ्य उपकेंद्र

Mon, 22 Nov 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
96 health sub-centres will open in the district soon
जिले में जल्द खुलेंगे 96 स्वास्थ्य उपकेंद्र
विज्ञापन

उपकेंद्र के लिए किराए पर लिए जाएंगे भवन
दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
बस्ती। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिले में जल्द 96 स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलेंगे। इसके लिए भूमि चिह्नित कर जब तक भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक किराए के भवन में उपकेंद्र संचालित होंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिले में 96 स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके लिए एनएचएम के जरिए एएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला स्तर पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर अभिलेख राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मुख्यालय भेज दिया गया है। जल्द ही नियुक्ति की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एसीएमओ आरसीएच डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि एएनएम की नियुक्ति के बाद उनकी तैनाती कर दी जाएगी। स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बच्चों व गर्भवती के टीकाकरण की सुविधा के जांच की भी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से नए उपकेंद्र नहीं खोले गए थे। जबकि इस दौरान आबादी बढ़ी है। यह उपकेंद्र उन जगहों पर खोले जा रहे हैं, जहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

273 उपकेंद्रों का हो रहा संचालन
जिले में इस समय 273 स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन हो रहा है। इन पर एएनएम की तैनाती है। यहां पर टीकाकरण आदि की सुविधा मिल रही है। इनमें करीब पांच दर्जन उपकेंद्र ऐसे हैं, जहां प्रसव की सुविधा है। गंभीर मरीजों को यहीं से हॉयर सेंटर रेफर किया जाता है।

ब्लॉकवार नवीन उपकेंद्र की संख्या
परसरामपुर और रुधौली में तीन-तीन, विक्रमजोत और सल्टौआ आठ-आठ, दुबौलिया में एक, हर्रैया में चार, गौर में दस, कप्तानगंज में सात, बहादुरपुर, कुदरहा और बनकटी में छह-छह, सदर में 15, साऊंघाट में 14, भानपुर में पांच उपकेंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed