{"_id":"61e1be9a539a38770f2ed78b","slug":"95-people-found-corona-positive-basti-news-gkp423680017","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जिले में मिले 95 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: जिले में मिले 95 नए पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना जांच में 95 लोग संक्रमित मिले
बस्ती। जिले में हुई कोरोना की जांच में शुक्रवार को 95 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 289 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 1262 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। 95 लोगों के पाजिटिव मिलने की पुष्टि सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने की है। सीएमओ ने कहा कि जांच का क्रम लगातार जारी है। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइडलाइन का पालन करें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। रेलवे स्टेशन पर मुंबई- दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही चौक चौराहों पर टीम जांच कर रही है। शहर के सीमा पर एक टीम जांच कर रही है, जो नमूना एकत्रित कर मौके पर एंटीजन करती है। लक्षण वाले लोगों का नमूना आरटीपीसीआर के लिए भेजा जा रहा है। कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में टीकाकरण ही सहायक है। ऐसे में लोग अधिक से अधिक टीका लगवाएं। टीकाकरण से वंचितों को चाहिए कि वे खुद केंद्रों पर पहुंच कर अभियान में सहयोग करें। टीकाकरण कोरोना से बचाने में सहायक होगा।