{"_id":"627c00f8acf8ee3e150312c2","slug":"9164-graduate-students-will-get-smart-phone-basti-news-gkp4365319128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक अंतिम वर्ष के 9164 छात्र-छात्राओं इसी सप्ताह मिलेगा स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक अंतिम वर्ष के 9164 छात्र-छात्राओं इसी सप्ताह मिलेगा स्मार्ट फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक अंतिम वर्ष के 9164 छात्र-छात्राओं मिलेगा स्मार्ट फोन
बस्ती। जिले में स्नातक अंतिम वर्ष के 9164 छात्र-छात्राओं को एक सप्ताह के भीतर स्मार्ट फोन वितरण के लिए एडीएम अभय कुमार मिश्र ने महाविद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के प्रतिनिधि तहसील सदर में जाकर स्मार्ट फोन प्राप्त कर लें।
स्मार्ट फोन प्राप्त करने के बाद उसकी मैपिंग करा लें। मैपिंग कराने के बाद कंप्यूटर से एक स्टीकर निकलेगा जिसे स्मार्ट फोन के पीछे चिपकाना होगा। कॉलेज के सूचना पट्ट पर स्मार्ट फोन पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची उनकी जानकारी के लिए चस्पा करें। महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करके जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में स्मार्ट फोन का वितरण कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में टैबलेट वितरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। महाविद्यालयों में स्मार्ट फोन का वितरण अवशेष है। इसे हर हाल में एक सप्ताह के भीतर पात्र छात्र-छात्राओं को वितरण सुनिश्चित कराएं। उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि बीए, बीएससी एवं बीकॉम के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। चौधरी चरण सिंह स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में बीएससी कृषि के 225 छात्र-छात्राओं को भी स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में जनपद के महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।