{"_id":"5cb22bb3bdec2213ef2d373d","slug":"91555180467-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती क्लब को मिला नया आयाम, लोगो भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती क्लब को मिला नया आयाम, लोगो भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती क्लब को मिला नया आयाम, लोगो भी जारी
आयुक्त संरक्षक, आईजी सह संरक्षक और डीएम होंगे अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जीर्णोद्धार के बाद बस्ती क्लब को शनिवार को नया आयाम मिला। क्लब के संरक्षक अब से आयुक्त अनिल कुमार सागर होंगे, जबकि सह संरक्षक की जिम्मेदारी आईजी आशुतोष कुमार को मिली है। डीएम डॉ. राजशेखर अध्यक्ष जबकि सह अध्यक्ष एसपी पंकज कुमार होंगे। शनिवार को क्लब का नया लोगो भी इन पदाधिकारियों ने जारी कर दिया।
संरक्षक ने कहा कि क्लब का तात्पर्य व्यक्तियों के समूह के लोगों का एक दूसरे के साथ जुड़ना तथा अनौपचारिक रूप से कार्यों एवं नये आयामों को गति देना है। आयुक्त ने डीएम डॉ. राजशेखर को क्लब के फिर से सक्रिय संचालन के लिए बधाई दी। आईजी आशुतोष कुमार ने भी आयुक्त व डीएम को क्लब के इस कार्य के लिए बधाई दी। अध्यक्ष डॉ. राजशेखर ने कहा कि सरकारी विभागों के अधिकारियों ने क्लब को सक्रिय करने में अपनी भूमिका अदा की है। यदि टीम भावना, सकारात्मक सोच व कार्य करने की संभावना हो तो किसी भी स्थिति में परिवर्तन किया जा सकता है। कहा कि पूर्व की स्थितियों में परिवर्तन कर क्लब को आधुनिक रूप दिया जा सका है। इसमें इंडोर गेम के अलावा आउटडोर गेम में बैडमिंटन, लॉन टेनिस और बास्केट बाल का भी खेल शुरू कराया जाएगा। क्लब के पिछले हिस्से में निर्माणाधीन कमरे शादी विवाह जैसे समारोहों के लिए भी दिए जाएंगे। इसकी बुकिंग शुल्क लेकर की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन डीएसओ रमन मिश्र ने किया। इस मौके पर सीडीओ अरविन्द कुमार पांडेय, एडीएम रमेश चन्द्र, सीआरओ सीपी उपाध्याय, पीडी आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।