{"_id":"5cae3207bdec2213ef2d33f7","slug":"91554919943-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं- स्वाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं- स्वाति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन में बोलीं राज्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा देश में फिलहाल नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। चाहे देश हो या विदेश, हर जगह पीएम मोदी ने देश का परचम लहराया है।
वह शहर के एक मैरज हाल में भाजपा के आईटी सेल के विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से आज हर वर्ग जुड़ा है। पीएम मोदी इसीलिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, जिससे वे कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही दुष्प्रचार कर रहे विरोधियों को जवाब दें सकें। स्वाति सिंह ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने पीएम आवास योजना को गरीबों तक नहीं पहुंचने दी। इसके चलते तीन वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार प्रदेश में मात्र 68 हजार पीएम आवास ही बनवा सकी। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद सीएम योगी ने मात्र दो वर्ष में ही 18 लाख पीएम आवास बनवा दिए। बसपा सुप्रीमो मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। उम्मीदवार हरीश द्विवेदी ने साइबर योद्धाओं से कहा कि वे अपने फोन में साइबर योद्धा एप डाउनलोड कर पार्टी से सीधे तौर पर जुड़ें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कसौधन ने तथा संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, राम सिगार ओझा, राजेन्द्र नाथ तिवारी, मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, अभिनव उपाध्याय, विकास शर्मा, दीपक सोनी, गोविन्द दुबे, वैभव पांडेय, ओंकार चौधरी, जॉन पांडेय, विमल पांडेय आदि मौजूद रहे।