{"_id":"5b4e30204f1c1b40748b5518","slug":"91531850784-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजांचीपुर के पास खेती योग्य भूमि काट रही नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजांचीपुर के पास खेती योग्य भूमि काट रही नदी
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
खजांचीपुर के पास खेती योग्य भूमि काट रही नदी
जलस्तर घटने से मरम्मत कार्य में आई तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। घाघरा नदी का जलस्तर सोमवार रात से फिर घटने लगा है। जिसके चलते कटान भी तेज हो गई है। खजांचीपुर गांव के पास खेती योग्य भूमि को काटकर नदी अपनी धारा में समाहित कर रही है।
सोमवार की देर शाम से घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर घटने लगा। जिससे विक्रमजोत-धुसवा (वीडी) बांध के संवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध के मरम्मत कार्य में तेजी आ गई है। पांच ट्रक बोल्डर सोमवार की शाम से गिरना शुरू हो गया था। नदी का जलस्तर घटने से डूबे बेस अब दिखाई पड़ने लगे हैं। ठोकर नंबर तीन के नोज पर बोल्डर का कैरेट बना कर तैयार किया जा रहा है। तटबंध के किनारे बैठे बेस पर बोरियों में बालू व मिट्टी भर कर ऊंचा किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता ने जायजा लिया
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अधिशासी अभियंता दिनेश त्रिपाठी ने कटरिया-चांदपुर बांध पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। हो रहे कार्यों से संतुष्ट दिखे। एक जगह कम भरी बोरियों को देख नाराज भी हुए। एसडीओ जितेन्द्र कुमार ने कम भरी बोरियों को न गिनने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता दिनेश त्रिपाठी ने बताया ईंट और रोडे़ बोरियों में भरकर डंप किया जा रहा है। बोल्डर भी इस समय हमारे पास उपलब्ध है। प्रयास यह है कि अब जल स्तर बढ़ने से पहले बंधे को सुरक्षित कर लिया जाए। इस दौरान अवर अभियंता विजय प्रकाश, स्वप्निल श्रीवास्तव, एसएन सिंह, बब्लू शुक्ला, अशोक सिंह, इमरान अली, गणेश पाठक, अरमान मौजूद रहे।