फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फर्जी भुगतान में जेइ, प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस

फर्जी भुगतान में जेइ, प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस

Thu, 28 Dec 2017 12:27 AM IST
basti
basti Updated Thu, 28 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
फर्जी भुगतान में जेइ, प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस
बस्ती। कुदरहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुरकौलिया की जांच में फर्जी भुगतान कराने का मामला सामने आया है। जांच टीम ने इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता ब्रह्मप्रकाश मिश्र, प्रधान सूर्यप्रकाश और ग्राम पंचायत अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उनसे वसूली करने की संस्तुति की है। डीएम ने जेई और प्रधान एवं डीपीआरओ ने सेक्रेट्री को नोटिस जारी किया है। लगभग तीन माह पहले संपूर्ण समाधान दिवस में तुरकौलिया के ओमप्रकाश ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग की थी। इस पर डीएम अरविंद कुमार सिंह ने डीआईओएस और डीआरडीए के एई को जांच अधिकारी नामित किया। जांच रिपोर्ट में परशुरामपुर के घर रंगीलाल के घर तक खड़ंजे की मरम्मत का कार्य दिखाया गया। भुगतान में सड़क की चौड़ाई ढाई मीटर दिखाई गई, जबकि हकीकत में मात्र 1.95 मीटर ही पाई गई। इसी तरह नई ईंट के स्थान पर पुराने ईंटों का प्रयोग करते जांच टीम को मिला। जांच टीम को बिना एमबी किए 42,820 रुपये का फर्जी भुगतान करना मिला। इसके लिए जांच टीम ने किए गए फर्जी भुगतान की वसूली जेई, प्रधान और सेक्रेटरी से करने की सिफारिश की है। डीपीआरओ गोपालजी ओझा ने बताया कि जेई और प्रधान को डीएम और सेक्रेटरी को डीपीआरओ की ओर से नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed