{"_id":"594287fe4f1c1bb2198b4758","slug":"91497532414-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ज न देने वाले सेक्रेटरी पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ज न देने वाले सेक्रेटरी पर दर्ज होगा केस
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालों से एक ही गांव में रहकर कार्य करने वाले कई ऐसे सेक्रेटरी हैं, जो तबादला होने के बाद गांव का मोह नहीं छोड़ रहे हैं। डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि चार्ज देने में हीलाहवाली करने वाले सेक्रेटरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश सभी एडीओ पंचायत को दे दिए गए हैं।
लगभग तीन माह पहले नौ साल से अधिक समय से एक ही ग्राम में कार्यरत दो सौ से अधिक ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला तत्कालीन सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने किया था। जब चार्ज देने की बारी आई तो अधिकतर सेक्रेटरी आना कानी करने लगे। चार्ज देने के बजाए चार्ज न देना पड़े इसके लिए राजनैतिक दबाव बनाने लगे। जब चार्ज न देने के कारण कार्य प्रभावित होने की जानकारी नवागत सीडीओ हर्षिता माथुर को मिली तो उन्होंने चार्ज न देने वाले सेक्रेटरी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। इसी क्रम में डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया।