फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   91 bhagoda ne badhai police ki tension

91 भगोड़ों ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन

Sun, 12 Apr 2020 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
91 bhagoda  ne badhai police ki tension
91 भगोड़ों ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन
विज्ञापन

भागने वालों में सबसे ज्यादा बिहार और कानपुर के रहने वाले
निषेधाज्ञा उल्लंघन का सभी पर दर्ज है मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लॉकडाउन का उल्लंघन और क्वारंटीन होने के बावजूद फरार हुए 91 भगोड़ों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। क्वारंटीन होने के बावजूद अस्पताल से चकमा देकर सभी फरार हो गए हैं। एसपी हेमराज मीणा कहते हैं कि लॉकडाउन के बाद सभी की गहन खोजबीन होगी। इनमें बिहार और कानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
एसपी के अनुसार शनिवार तक लॉकडाउन के उल्लंघन व क्वारंटीन सेंटर से भागने के मामले में कुल 82 मुकदमे दर्ज किए गए। जिनमें 268 व्यक्ति नामजद हैं। इनमें 177 तो गिरफ्तार किए गए लेकिन 91 चकमा देकर भाग निकले। कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ने के बीच लॉकडाउन का लगातार पालन कराया जा रहा है। इसके लिए महामारी एक्ट और निषेधाज्ञा लागू की गई। मगर कुछ तत्व लाख जागरूक करने के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन करते देखे जा रहे हैं। शुरुआत में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बजाए उन्हें चेतावनी देकर एक मौका दिया। बावजूद इसके तमाम लोग मनमानी करने से बाज नहीं आए। तब पुलिस को सख्त कदम उठाना शुरू किया। सीआरपीसी और आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन

धारा 188 के तहत मिलेगी सजा
लॉकडाउन के दौरान अगर आप बिना किसी वजह सिर्फ तफरी के लिए घर से बाहर निकलते हैं तो धारा 188 के तहत आपको एक महीने की जेल हो सकती है। इस धारा के तहत जुर्माना और जेल दोनों की सजा हो सकती है। जुर्माने की राशि 200 रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है धारा 144
किसी भी जगह पर हालात बिगड़ने की संभावना को देखते हुए इसे लागू किया जाता है।
इसके लागू होने के बाद सड़क पर चार से ज्यादा लोग एक साथ खड़े नहीं हो सकते।
अगर कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है तो पुलिस उसे धारा 107 या धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर सकती है। इसके साथ ही उसे एक साल तक की कैद की सजा दी जा सकती है। इस अपराध में जमानत हो सकती है।
लॉकडाउन से जुड़े नियम
अगर आप लॉकडाउन के दौरान लाभ पाने के लिए झूठ बोलते हैं या झूठा बहाना बनाते हैं तब भी आपको दो साल की जेल या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
लॉकडाउन में जरूरी सामान के अवैध भंडारण की स्थिति में भी जेल हो सकती है।
अगर लॉकडाउन की अवधि में कोई जिम्मेदार अधिकारी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
झूठी खबर या अफवाह फैलाने के मामले में भी एक साल जेल हो सकती है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed