फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   90 children studying in one room

एक कमरे में 90 बच्चों की पढ़ाई

Sat, 30 Oct 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
90 children studying in one room
आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते बच्चे। - फोटो : BASTI
एक कमरे में 90 बच्चों की पढ़ाई
विज्ञापन

भवन ध्वस्तीकरण के बाद पठन-पाठन में आ रही समस्या
नगर बाजार(बस्ती)। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीतनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन में जगह न होने से बच्चे आंगनबाड़ी भवन में पढ़ाई करते हैं। इस विद्यालय में करीब 90 बच्चे पढ़ते हैं। उन्हें एक कमरे में शिक्षा दी जा रही है।
विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण ध्वस्तीकरण करा दिया गया था। लिहाजा भवन के नाम पर विद्यालय के पास अब एक ही कमरा बचा है। शुक्रवार को यहां कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थी विद्यालय के एक ही कमरे में बैठकर पढ़ाई करते मिले। कमरे में एक साथ सभी कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इससे शिक्षकों को पढ़ाने और विद्यार्थियों को पढ़ने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी का भी भवन है। कक्षा पांच के करीब 12 बच्चे इसी भवन में बैठते हैं। यह भवन भी जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में छत टपकती है। प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने बताया कि भवन ध्वस्तीकरण के बाद पठन-पाठन में समस्या आ रही है। बीईओ गरिमा यादव ने बताया कि विद्यालय के ध्वस्तीकरण होने के बाद समस्या पैदा हो गई है। भवन निर्माण के लिए धन का आवंटन हो गया है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed