{"_id":"6281470305d4582e9f267dcd","slug":"9-inidents-and-30-case-registerd-basti-news-gkp436987256","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के नौ मामलों में 30 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के नौ मामलों में 30 पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के नौ मामलों में 30 पर मुकदमा
बस्ती। छह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट के नौ मामलों में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 30 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
हर्रैया थाने के महेवां कुंवर निवासी राम बख्श सिंह ने तहरीर देकर गांव के प्रदीप सिंह व अजीत सिंह पर आरोप लगाया है। जिसमें कहा गया है कि जमीन की पैमाइश होने के बाद लगे पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। गौर थाने की पुलिस ने जलधारा पत्नी मेहीलाल निवासी बेतौहा की तहरीर पर राम नवल व शत्रुघ्न के खिलाफ तहरीर दी। कलवारी थाने के ताहिरपुर निवासी सीताराम ने दीपू गिरि के विरुद्ध तहरीर दी। इसी थाने के बभनियांव बुजुर्ग में आकांक्षा सिंह पुत्री बृजमोहन सिंह ने अशोक सिंह, उर्मिला सिंह, आलोक सिंह के विरुद्घ तहरीर दी। इसी मामले में उर्मिला सिंह ने मनोरमा, आकांक्षा, काजल व सनी के विरुद्घ तहरीर दी। नगर थाने के कटरुआ वीर सिंह निवासी पप्पू शर्मा ने सीलम, सुषमा, माधुरी, क्रांति, लक्ष्मण के खिलाफ तहरीर दी। सोनहा थाने के दरियापुर जंगल निवासी शिवराम ने शैलेश, अखिलेश व चार अन्य के विरुद्ध तहरीर दी। मुंडेरवा थाने के किठिउरी निवासी वीनस जायसवाल ने विनय कुमार, अजय कुमार, हर्षित भट्ट व दो अन्य व्यक्ति नाम अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। इसी मामले में दूसरे पक्ष के सर्वेश भट्ट ने वीनस जायसवाल, चंद्र मोहन भट्ट, सुनील कुमार, राज कुमार, ऋषभ जायसवाल व चार अन्य व्यक्ति नाम अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी।