{"_id":"626443248d901d54ff768879","slug":"89-cases-and-11-solved-basti-news-gkp4344209113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के विभिन्न थानों में आए 89 मामले, 11 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के विभिन्न थानों में आए 89 मामले, 11 का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
89 मामले आए, 11 का हुआ निस्तारण
बस्ती। विधान सभा चुनाव के बाद जिले में पहला थाना समाधान दिवस औपचारिकता के साथ पूरा हो गया। 89 मामलों में से मात्र 11 का निस्तारण हुआ। शेष में मौके पर टीम बनाकर निस्तारित करने का निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने दिए।
डीएम व एसपी पुरानी बस्ती व कप्तानगंज में थाने में फरियादियों के बीच पहुंची। यहां उन्होंने समस्या सुनने के बाद समाधान के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। डीएम ने पुलिस एवं राजस्व अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिले में जमीनी विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ पुलिस मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में नियमानुसार शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसकी आख्या थाना समाधान दिवस की पंजिका में दर्ज करें। प्रार्थना में अंकित वादी-प्रतिवादी एव जांचकर्ता का मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करें। यदि कोई पक्ष विवाद करता है, तो उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना समाधान दिवस में कुल 16 राजस्व संबंधी मामले प्रस्तुत हुए थे, जिसमें से एक का निस्तारण कर दिया गया, शेष मामलों में स्थलीय निरीक्षण के बाद दोनों पक्षों के सामने मामलों का समाधान कराया जाएगा।
कोतवाली में कुल नौ मामले पंजीकृत हुए जिसमें से एक का निस्तारण हुआ। कोतवाल संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार नवागत थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में लगे समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस से संबंधित 22 मामलों में से दो का निस्तारण तहसीलदार इंद्रमणि त्रिपाठी व थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों से बात कर किया। 20 अन्य मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर सप्ताह भीतर निस्तारण का निर्देश तहसीलदार ने दिया है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक रामसूरत चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद तिवारी, अवधेश श्रीवास्तव के अलावा दिनेश सिंह, मंजू लता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस में कुल 14 मामले आए। सभी राजस्व से संबंधित रहे। मौके पर चार मामले का निस्तारण कराया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम भानपुर गिरीश कुमार झा तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी ने फरियादियों की सुनी। यहां कुल 11 मामले आए मौके पर राजस्व से संबंधी दो मामलों का निस्तारण हुआ।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार नवागत थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में 10 मामले आए, जिसमें नायब तहसीलदार केके मिश्रा ने एक का निस्तारण किया। नौ मामलों में टीम गठित हुई। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार यहां थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने आठ मामलों की सुनवाई कर एक मामले का निस्तारण कराया।