फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   84 Kosi prikrama begin today

आज मखौड़ा से शुरु होगी चौरासी कोसी परिक्रमा

Sat, 16 Apr 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
84 Kosi prikrama begin today
आज मखौड़ा धाम से शुरू होगी पौराणिक चौरासी कोसी परिक्रमा
विज्ञापन

सिकंदरपुर (बस्ती)। मखौड़ा धाम में चैत्र पूर्णिमा के दिन आयोजित होने वाले प्रसिद्ध पौराणिक मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पूर्णिमा के दिन शनिवार को साधु-संत मनोरमा नदी में स्नानकर 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर भव्य मेला भी लगता है। मेले में कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, बलरामपुर आदि जिलों से व्यवसायी आते हैं।

शुक्रवार को देश के विभिन्न प्रांतों से साधु संतों का जत्था मखौड़ा पहुंच गया। शाम को धाम में संतों द्वारा लिट्टी चोखा तैयार कर प्रभू श्रीराम को प्रसाद चढ़ाया गया और इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। मखौड़ा श्रीराम के उद्भव स्थली के रुप में मानी जाती है। यहां लोग पुत्र प्राप्ति की कामना के लिए आज भी यज्ञ कराते हैं। यहीं से हर साल साधु-संत व वैरागी 84 कोसी परिक्रमा शुरू करते हैं। मान्यता है कि चौरासी कोसी परिक्रमा करने से मनुष्य को 84 लाख योनियों से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed