फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   84 kosi parikrama0

शृंगी ऋषि की तपोभूमि की ओर चला जत्था

Tue, 23 Apr 2019 12:18 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 23 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
84 kosi parikrama0
नाव से शेरवा घाट पार करते श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। जिले के अंतिम पड़ाव स्थल हनुमानबाग चकोही से 84 कोसी परिक्रमा में सम्मिलित श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार की सुबह से ही शृंगी ऋषि की तपोभूमि को रवाना हो गया। श्रद्धालु जय श्रीराम का घोष कर भजन कीर्तन करते हुए सरयू नदी के शेरवाघाट पर पहुंचे। जहां से सरयू के जल का आचमन कर नाव पर बैठ गए। अब वे यहां से अयोध्या जिले के तृतीय पड़ाव स्थल शृंगी ऋषि आश्रम जाएंगे। 
विज्ञापन

जिले में 84 कोसी परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं को दुर्गम रास्तों और पगडंडी से होकर गुजरना पड़ा। नंगे पाव रेत और कंकरीली राह का सफर तय करने के बाद वे सोमवार को अगले पड़ाव को निकले। सरयू नदी पार कराने लिए प्रशासन की तरफ से दो बड़ी और एक छोटी नाव लगाई गई थी। श्रद्धालुओं ने नदी तट पर पूजा-अर्चना कर नाव पर चढ़े। यहां से गंतव्य की ओर रवाना हुए। 
विज्ञापन


आवभगत में लगे रहे ग्रामीण
द्वितीय पड़ाव स्थल हनुमानबाग चकोही से श्रद्धालुओं का जत्था भोर से ही टोलियां बना कर तृतीय पड़ाव स्थल की ओर रवाना हुआ। गर्भूपुर, बरसांव, पूरे ओरीराय, अशोकपुर के ग्रामीण चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत लोगों ने किया। उनकी सेवा में जगह-जगह ग्रामीणों ने स्टाल लगाए, जहां उनके चाय-पानी का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed