फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   84 Kosi Parikrama begins amidst cheers

Basti News: जयकारों के बीच 84 कोसी परिक्रमा शुरू

Mon, 14 Apr 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 14 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
84 Kosi Parikrama begins amidst cheers
छावनी (बस्ती)। राजा दशरथ के पुत्र कामेष्टि यज्ञ स्थल मखौड़ा धाम से रविवार सुबह वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच 84 कोसी परिक्रमा शुरू हुई। साधु-संत एवं अन्य श्रद्धालुओं ने मनोरमा नदी के तट पर स्नान किया।
विज्ञापन

विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद जय श्री राम उद्घोष करते यात्रा प्रारंभ की। नंगे पांव चलकर श्रद्धालुओं का जत्था छावनी के राम जानकी मंदिर पहुंचा। यह परिक्रमा मार्ग का पहला पड़ाव है। सोमवार को श्रद्धालु रामरेखा नदी में स्नान के बाद हनुमानबाग चकोही के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल हैं। रास्ते भर भजन, कीर्तन की भी धूम मची हुई है। परिक्रमा में शामिल साधु-संतों का भक्ति भाव देख हर कोई विह्वल हो रहा है। परिक्रमा संयोजक सुरेंद्र, जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि पहले दिन श्रद्धालु मखौड़ा से बेरता, नेदुला, कोहराएं, रजवापुर, केनौना तथा रामगढ़ के रास्ते अमोढ़ा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परिक्रमा मार्ग का पहला पड़ाव है। अगले दिन सोमवार को श्रद्धालु रामरेखा नदी में स्नान, पूजन के बाद हनुमान बाग चकोही के लिए प्रस्थान करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के वीरेंद्र, रमेश, रामबहादुर ओझा, ओंकारनाथ त्रिपाठी, धनंजय मिश्रा, रोहित दुबे, लव कुश, आनंद, मनोज उपाध्याय आदि लोगों ने परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed