{"_id":"5ca63edabdec2213f932ff28","slug":"81554398938-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस एएनएम सेंटर पर एक दशक से ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस एएनएम सेंटर पर एक दशक से ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस में गर्भवती ने जना बच्चा
हर्रैया से महिला अस्पताल ले जाते समय प्रसव
प्रसूता व बच्चा सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। सीएचसी हर्रैया से जिला महिला अस्पताल को रेफर एक गर्भवती ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। अचानक प्रसव होने से एंबुलेंस कर्मी घबरा गए। उन्होंने तत्काल प्रसूता और उसके नवजात को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचा दिया, जहां मां और बच्चा दोनों सुरक्षित उतार लिए गए।
हर्रैया क्षेत्र के भदावल गोभिया निवासी 32 वर्षीय गर्भवती राजिया खातून को बुधवार की देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुुंचे। जहां उसे भर्ती किया गया, मगर रात में उसे बच्चा नहीं हुआ। स्थिति की गंभीरता को भांपकर चिकित्सक ने राजिया को जिला महिला अस्पताल रेफर करते हुए एंबुलेंस से सुबह करीब साढ़े आठ बजे रवाना किया। गाड़ी गर्भवती को लेकर महिला अस्पताल की ओर चल पड़ी, मगर अभी वह हाईवे पर महराजगंज कस्बे के हनुमान मंदिर के निकट पहुंची ही थी कि गर्भवती ने बच्चा जना। हालांकि, उसके परिवार की महिलाएं उसके साथ थीं, मगर एंबुलेंस कर्मी स्थिति की नजाकत भांप परेशान हो गए और तत्काल उसे लेकर बस्ती के बजाय सीएचसी कप्तानगंज पहुंच गए। उस समय बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी, मगर जब उसे सीएचसी कर्मियों ने उतारा और नाल काटी तो उसके हाथ-पांव हिलने लगे। इसके बार एंबुलेंस कर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बच्चे को एनसीयू के लिए रेफर कर दिया, मगर उसकी हालत सामान्य बताई गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी कप्तानगंज डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि नवजात का वजन कम था, मगर मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। वजन कम होने के कारण बच्चे को खतरा है। ऐसे में उसकी जान बचाने के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।