फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अपराजिता: आत्मरक्षा के तरीके सीख खुद करेंगी सुरक्षा

अपराजिता: आत्मरक्षा के तरीके सीख खुद करेंगी सुरक्षा

Tue, 22 Jan 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता: आत्मरक्षा के तरीके सीख खुद करेंगी सुरक्षा
फोटो
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए गनर नहीं, आत्मरक्षा प्रशिक्षण जरूरी
- लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज रुधौली में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सुरक्षा के लिए गनर नहीं, आत्मरक्षा प्रशिक्षण जरूरी है। ताइक्वांडो, जूडो, कराटे सीख कर आप खुद के साथ ही दोस्तों और परिजनों की भी रक्षा कर सकती हैं। ये बातें ताइक्वांडो के राष्ट्रीय प्रशिक्षक व ब्लैक बेल्ट होल्डर विनीत कुमार ने मंगलवार को श्रीमती लक्ष्मीदेवी कन्या इंटर कॉलेज रुधौली में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में कहीं।
शिविर में विनीत कुमार एवं उनके सहयोगी अशरफ ने 165 छात्राओं को पंच, किक, अटैक और डिफेंस के तरीके बताए। प्रधानाचार्य सुशीला देवी ने कहा कि महिलाएं अबला नहीं हैं। वे मेहनत और हौसले के दम पर आगे बढ़ रही हैं। उनके इस प्रयास में अपराजिता अभियान काफी मददगार साबित हो रहा है। मुहिम के तहत बेटियों को विषम परिस्थितियों से निपटने के गुर सिखाए जा रहे हैं। एसआई रेवती रमण यादव ने यूपी 100, 1090 और 181 हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। नारायण लाल श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम और एटीएम जालसाजी से बचने के तरीके बताए। शिविर में रामेंद्र विक्रम कृषि इंटर कॉलेज अठदमा की छात्राएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

--------------------------------------------------

होने चाहिए ऐसे कार्यक्रम
- छात्रा शबनम ने अपराजिता मुहिम की तारीफ की। कहा कि विद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। शिविर में कई अहम जानकारी मिली।
------------------------------------

अपराजिता से बढ़ेगा मनोबल
- छात्रा शीला यादव ने कहा कि प्रशिक्षण से छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा। शिविर में मिली जानकारी हमेशा काम आएगी। इस मुहिम से हर महिला को जुड़ना चाहिए।
--------

अमर उजाला को धन्यवाद
- छात्रा अंजनी यादव ने कहा कि यूपी 100 व 1090 हेल्पलाइन के बारे में सुना था, लेकिन पूरी जानकारी आज मिली। अपराजिता अभियान के लिए अमर उजाला को धन्यवाद।
--------------------------------------

अभियान मददगार साबित होगा
- वंदना प्रजापति ने कहा कि समाज में बदलाव आया है, लेकिन बेटियां संकोच का दामन नहीं छोड़ पा रही हैं। अमर उजाला का अभियान इस मामले में काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed