{"_id":"5b8ecbfc867a55484069ad80","slug":"81536084988-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माझा क्षेत्र में भीषण कटान, पहुंचा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माझा क्षेत्र में भीषण कटान, पहुंचा प्रशासन
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
माझा क्षेत्र में भीषण कटान, पहुंचा प्रशासन
खतरे से 55 सेंटीमीटर ऊपर अभी भी बह रही सरयू नदी
कटरिया-चांदपुर तटबंध पर नदी का दबाव बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। सरयू नदी माझा क्षेत्र में भीषण कटान कर रही है। मंगलवार सुबह से ही मोतीराम गांव के पास कटान शुरू हुई। बाढ़ खंड के मजदूरों ने मशक्कत कर नियंत्रण पा लिया है। प्रशासनिक अमले ने भी तटबंध पर पहुंचकर जायजा लिया है।
मंगलवार को सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 992.730 से 55 सेंटीमीटर ऊपर 93.280 मीटर पर दर्ज किया गया है। नदी पिछले 24 घंटे में महज दो सेंटीमीटर ही घटी है। लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू के घटने और बढ़ने का क्रम जारी है । मंगलवार को माझा इलाके में भीषण कटान शुरू हुई है। दलपतपुर, दिलासपुरा व टकटवा गांव के बीच नदी तेजी से कटान कर रही है। दुबौलिया ब्लॉक के पूरे मोतीराम गांव के पास भी कटान हो रही है। जिले के अति संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है।
मंगलवार सुबह तटबंध पर नदी एक बार फिर कटान करने लगी। चांदपुर गांव के निकट पांच मीटर लंबा बेस नदी की धारा में बह गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने मरम्मत कार्य शुरू कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा व मटिहा गांव के पास बने ठोकरों व स्परों पर दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। किशुन पुर मोजपुर रिंगबांध व टकटकवा रिंगबांध पर पानी का दबाव बरकरार है। भोर में बानेपुर गांव के पास बने दो कटर का पानी के दबाव के चलते आधा हिस्सा बैठ गया है। पिछले एक माह से बाढ़ प्रभावित गांव सुविखा बाबू, टेढ़वा, भूअरिया, सतहा के ग्रामीणों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अशोकपुर गांव के चौहानपुरवे में स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बच्चों का पानी से होकर आना पड़ रहा है। वहीं, सोमवार से हो रही रुक-रुक कर बरसात से तटबंध के मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है ।
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने तटबंध का जायजा लिया
मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डीएम डॉ. राजशेखर व पुलिस कप्तान दिलीप कुमार ने अतिसंवेदनशील तटबंध के बचाव कार्यों का जायजा लिया। बाढ़ खंड के अधिषाशी अभियंता डीके त्रिपाठी से मरम्मत कार्य में तेजी लाने, जियो बैग को मरम्मत कार्य में प्रयोग लाने को कहा। ठेकेदार शिवानंद मिश्रा, बब्लू शुक्ला, सुरेश सिंह आदि ने डीएम से भुगतान की मांग की। डीएम ने ठेकेदारों को आश्वस्त किया कि जल्द आप लोगों का भुगतान किया जाएगा। अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी ने बताया कि 10 करोड़ की मांग शासन से की गई थी। सिर्फ 70 लाख ही मिले हैं।