फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एसडीएम से की बीएलओ की शिकायत

एसडीएम से की बीएलओ की शिकायत

Tue, 24 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम से की बीएलओ की शिकायत
नगर पंचायत की सूची से निवर्तमान सभासद के परिवार का नाम गायब
विज्ञापन

अन्य कई परिवारों के नाम भी सूची से हैं गायब
एसडीएम से लोगों ने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया।
नगर पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में भारी कमियां सामने आई है। निवर्तमान सभासद के परिवार के सदस्यों का नाम ही मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है। इसकी शिकायत मंगलवार को सभासद ने एसडीएम से मिलकर की है। साथ ही दोषी बीएलओ के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत चुनाव के लिए सभी दस वार्डो की मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद त्रुटियां सामने आने लगी है। चुनाव की तैयारियों में जुटे अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदारों का नाम मतदाता सूची में न होने से उनके होश उड़ गए हैं। कस्बे के हरिरहिया नगर वार्ड के निवर्तमान सभासद राजेश प्रकाश श्रीवास्तव के परिवार का ही नाम मतदाता सूची से गायब है। एसडीएम दिनेश कुमार को दिए शिकायती पत्र में बीएलओ पर मनमाने तरीके से नाम काटने की शिकायत करते हुए बताया है कि उनके भाई राकेश श्रीवास्तव की पत्नी स्नेहलता श्रीवास्तव का नाम क्रम संख्या 365 पर दर्ज था। मगर इस बार प्रकाशित सूची में नाम गायब है। यही नहीं इनके परिवार के विनोद श्रीवास्तव, शोभा देवी, सोनिका श्रीवास्तव के नाम भी कट गए है। इसी वार्ड में रहने वाले भूपेंद्र का नाम भी सूची से गायब है। वार्ड संख्या सात में दर्ज एक प्रभावशाली जन प्रतिनिधि का परिवार का नाम वार्ड संख्या पांच में भी दर्ज है। यही हाल सम्राट नगर वार्ड व अंबेडकरनगर का भी जंहा सैकड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए है। एसडीएम दिनेश कुमार ने कहा कि शिकायतें मिली है। गड़बड़ी कैसे हुई जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि वास्तविक रूप से जिनके नाम छूट गए वह लोग मिलकर अपना पक्ष रख नाम शामिल होने का दावा कर सकते हैं।
विज्ञापन


मौजूदा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल
चौकाने वाली बात यह है कि नगर पंचायत की जारी मतदाता सूची मे क्षेत्र पंचायत के चुने हुए सदस्यों के नाम भी शामिल है। खम्हरिया गंगाराम क्षेत्र पंचायत से सदस्य चुनी गई, मांडवी सिंह वार्ड संख्या सात गांधी नगर की मतदाता सूची में मकान संख्या 115ग, क्रम संख्या 293 पर दर्ज हैं। इसी वार्ड में मकान संख्या 171 में क्रम संख्या 307 पर दर्ज योगेंद्र भदावल कला से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। और अभी हाल में प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का नेतृत्व भी किया था। यही नहीं वार्ड संख्या आठ हरिरहिया नगर में भी भदासी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य का नाम भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed