{"_id":"59dbc1194f1c1b78548b67d0","slug":"81507574041-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की जांच करने पहुंची केंद्रीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की जांच करने पहुंची केंद्रीय टीम
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। केंद्र सरकार की ओर संचालित योजनाओं की हकीकत जानने नेशनल लेवल मॉनिटरिंग टीम सोमवार को बस्ती पहुंची। टीम में नेशनल लेबर मॉनिटर के रूप में हेमराज शर्मा और अखिलेश सिंह शामिल हैं। यह टीम जिले में 10 से 15 अक्टूबर तक रहेगी। इस बीच टीम बनकटी, सदर और गौर ब्लॉक के 20 गांवों में जाकर लोगों से बातचीत कर योजनाओं की सच्चाई जानेगी। केंद्रीय टीम ने सोमवार को विकास भवन के सभागार में पीडी आरपी सिंह, मनरेगा डीसी अनिल कुमार सिंह और समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, उप निदेशक कृषि राजित राम सहित अन्य विभाग के अफसरों से मनरेगा, आदर्श सांसद ग्राम, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, इंदिरा आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, एनएलआरएम का कौशल विकास योजना, पेंशन योजना और शौचालय सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और दी। परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी सिंह ने केंद्र द्वारा सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीसी मनरेगा अनिल कुमार सिंह मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं की जानकारी दी।
पहले दिन ही निकली योजना की हवा
पूर्व सूचना के बाद भी केंद्र सरकार की योजनाओं की हकीकत जानने टीम बनकटी के कुरियार गांव नहीं पहुंची। जबकि गांव में पूरी तैयारी की गई थी। गांव के लोग इंतजार करते रहे, मगर टीम नहीं पहुंची। काफी समय बाद कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना आई। मनरेगा के डीसी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किसी कारण से सोमवार को बनकटी ब्लॉक के कुरियार गांव में चौपाल नहीं लग पाई है, अब टीम मंगलवार को कुरियार गांव जाएगी।