फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अकीदत से पढ़ी नमाज, फिर दी कुर्बानी

अकीदत से पढ़ी नमाज, फिर दी कुर्बानी

Sat, 02 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अकीदत से पढ़ी नमाज, फिर दी कुर्बानी
अकीदत से पढ़ी नमाज, फिर दी कुर्बानी
विज्ञापन


बस्ती।
शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक शनिवार को बकरीद की धूम रही। सुबह विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। इसके बाद खुुुशी में कुर्बानी दी गई। कुर्बानी की सिन्नी घर-घर बांटी गई। बाद में लोग एक दूसरे के घर जाकर गले मिले और सेंवई खाई। देर शाम तक यह क्रम चलता रहा।
सुबह सात से 10 बजे तक शहर के कटरा मस्जिद, खैर मस्जिद, हुसैनी मस्जिद, निसार हुसैन मस्जिद, दारुल उलूम, हनफिया, दक्षिण दरवाजा मस्जिद, ईदगाह गांधी नगर और पुरानी बस्ती, जामा मस्जिद गांधी नगर और पुरानी बस्ती, कर्बला मस्जिद और रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बकरीद को लेकर मुस्लिम आबादी वाले गांवों मेें उत्साह दिखा। हैदराबाद, रिधौरा, परशुरामपुर, नरायनपुर, घूरनपुर, वेदीपुर, जीतीपुर, गुलरिहवा, जगन्नाथपुर, मडरिया, मनिकरपुर आदि गांवों में कुर्बानी की गई। दोपहर बाद एसपी संकल्प शर्मा ने भी क्षेत्र में भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वे थाने पर भी गए। वहां के जरूरी अभिलेखों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवारी क्षेत्र में 18 स्थानों पर नमाज सकुशल अदा की गई। थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि 10 मस्जिदों तथा आठ ईदगाहों, जिसमें कुसौरी, महुआडाबर, कम्हरिया, चरकैला, गायघाट, कलवारी, मिश्रौलिया, बैड़ारी मुस्तहकम नमाज पढ़ी गई। सोनहा के चौकवा, करीमनगर, सोनहा, आमा, छनवतिया, पचमोहनी, भानपुर, खैरा, नरखोरिया आदि मस्जिदों पर नमाज अदा की गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीनाथ यादव दिन भर टीम के साथ भ्रमण करते रहे। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार सल्टौआ, हसनापुर, खरहरा, देईपार, नेवादा, चौकवा, जगतापुर, लक्ष्मणपुर, औसापुर, सिहबरा, रुदलापुर, पड़री, कोईलसा, पचमोहनी, कनेथूई, छनवतिया, सिसवा, ककरहिया, विशुनपुर आदि गांव में लोग एक-दूसरे को मुबारकवाद देते हुए बकरीद पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया।
महसो के रामपुर जामा मस्जिद और उत्तर मोहल्ला मस्जिद, भुवनी ईदगाह, खदरा ईदगाह, सिकरा पठान ईदगाह और महसों जामा मस्जिद में सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की। मुंडेरवा क्षेत्र के मुन्डेरवा नटबाग, उमरी अहरा, बरडांड, जयविजय, ओडवारा, रामपुर रेवली, परसा हज्जाम, पकडी चन्दा, मनिकौरा खुर्द सहित विभिन्न स्थानों के मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। वाल्टरगंज के मझौआमीर, जमदाशाही, सेहबरा, कोयलसा, पुरैना, मानिकचंद, सिसवारी, सतोलिया, भादी बुजुर्ग, वाल्टरगंज कस्बा, लक्ष्मणपुर, नेवादा, जगतापुर सहित अनेक गांव में नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी गई। दुबौलिया क्षेत्र के बैरागल, सेनिया, सेमरा, दुबौलिया, विशेषरगंज, निदूरी, रानीपुर लाद, देवकली आदि मस्जिदों और ईदगाह में नमाज पढ़ी गई।

भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक 22 स्थानों पर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की और अपने घरों में कुर्बानियां दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और राजस्व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। भानपुर, पिरैला गरीब, परसाकुतुब, मझारी बाजार, बेईली, करैली, अलीनगर, पकडी, नौवागांव आदि की मस्जिदों में सुबह नमाज अदाकर लोगों ने कुर्बानियां दीं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक श्रीनाथ यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र में पूरी तरह से शांति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed