फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष और मंत्री के विरुद्घ होगी विधिक कार्रवाई

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष और मंत्री के विरुद्घ होगी विधिक कार्रवाई

Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष और मंत्री के विरुद्घ होगी विधिक कार्रवाई
सीनियर पर टिप्पणी पडे़गी महंगी
विज्ञापन


बस्ती।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष को सोशल मीडिया पर अपने सीनियर के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करना मंहगा पड़ने वाला है। डीएम से कर्मचारी आचार संहिता के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस पर डीएम अरविंद सिंह ने मुख्य राजस्व अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

हुआ यूं कि रविवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रामसुमेर और जिला मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव की ओर से अपने से सीनियर राजस्व निरीक्षक राघवेंद्र पांडेय के विरुद्ध फेसबुक और व्हाटसऐप पर तबादले को लेकर आपत्तिजनक टिपणी कर दी गई। इतना ही नहीं जिलाध्यक्ष ने बाकायदा राजस्व निरीक्षक के मोबाइल पर अपने मोबाइल से मैसेज भी भेज दिया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि उक्त टिप्पणी से उन्होंने अपने आपको काफी अपमानित महसूस किया। परिवार और अन्य सगे-संबंधियों के बीच उन्हें अपमानित होना पड़ा। बताया कि कर्मचारी आचार संहिता के तहत किसी भी कर्मचारी को सीनियर के विरुद्ध किसी भी प्रकार की बिना साक्ष्य की टिप्पणी नियम विरुद्ध मानी गई है। बताया कि जिस तरह से लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की उसे डीएम ने भी आपत्तिजनक माना है और कार्रवाई करने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया है। बताया कि वह इसके लिए जिलाध्यक्ष के विरुद्ध मानहानि का दावा करने जा रहे हैं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को भी कर्मचारी सेवा नियमावली का पालन करना चाहिए। बताया कि अगर इनका तबादला हो गया तो उन्हें भी डीएम के आदेश का पालन करना चाहिए मगर वह नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर जिले भर के लेखपालों में अंसतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed