फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अमहट पुल निर्माण को सर्वदलीय जनसभा

अमहट पुल निर्माण को सर्वदलीय जनसभा

Wed, 05 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
अमहट पुल निर्माण को सर्वदलीय जनसभा
अमहट पुल निर्माण को सर्वदलीय जनसभा
विज्ञापन


बस्ती।
बस्ती से अयोध्या एवं आसपास के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाले अमहट पुल निर्माण की मांग को लेकर सपा नेता सुरेंद्र सिंह उर्फ छोटे सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शास्त्री चौक पर सर्वदलीय सभा का आयोजन हुआ। सभा के बाद सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
कहा गया कि 20 जुलाई तक पुल निर्माण के संबंध में कोई निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। पूर्व विधायक अंबिका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय सभा को सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, पूर्व अध्यक्ष राजाराम यादव, चंद्रभूषण मिश्र, श्रीपति सिंह, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, महेंद्रनाथ यादव, बृजेश मिश्र, चंद्रिंका यादव, जमील अहमद, केके तिवारी, कांग्रेस के विपिन राय, गिरजेश पाल, जगनरायन आर्य, भारतीय किसान यूनियन के दीवान चंद पटेल, छात्र नेता अजय सिंह के साथ ही अनेक दलों के नेताओं ने अमहट पुल निर्माण की मांग पर जोर दिया।
विज्ञापन

तात्कालिक जरूरतों के लिए पीपे के पुल की व्यवस्था कराने की मांग की गई। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, महंथ यादव, शीतला सिंह, फूलचंद श्रीवास्तव, घनश्याम यादव, राहुल यादव, अजय पांडेय, इबादुलहक, डॉ. आरडी गोस्वामी, रामजतन यादव, राम शब्द यादव, दुर्गेश यादव, अमर बहादुर सिंह, राम दयाल यादव, वकील प्रधान, मुरली पांडेय, राम बहादुर सिंह, रामतौल यादव, मधुवन यादव, विजय यादव, अखिल यादव, बब्लू यादव, महंथी दूबे, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, जावेद निजामी, हैदर अली उर्फ कक्कू, संग्राम वर्मा, अयाज अहमद, रामवृक्ष यादव, राजाराम यादव उर्फ मुंशी, रामचंद्र यादव, मो. हाशिम, तारिक अदील, रविंद्र यादव, शनि पांडेय, राम बहादुर सिंह, रामतौल यादव, कक्कू शुक्ल के साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, टैक्सी स्टैंड के पदाधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed