{"_id":"620112e28df7930300348e3c","slug":"8-candidates-file-nomination-basti-news-gkp4261402115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट,,आठ उम्मीदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट,,आठ उम्मीदवारों ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ उम्मीदवारों ने किया नामांकन
बस्ती। भाजपा के दो, बसपा के तीन और कांग्रेस के एक, जन अधिकार पार्टी के एक व निर्दलीय एक प्रत्याशी समेत आठ उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों के अलावा किसी को परिसर में नहीं जाने दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
भाजपा से सदर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार दयाराम चौधरी, हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अजय कुमार सिंह समर्थकों के साथ सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। एक-एक प्रस्तावक के साथ दोनों ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, बसपा के हर्रैया से उम्मीदवार राजकिशोर सिंह, रुधौली से उम्मीदवार अशोक मिश्रा व महादेवा सुरक्षित सीट से लक्ष्मीचंद्र खरवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस से कप्तानगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी अंबिका सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा महादेवा विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी से पूर्णिमा गौतम व कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से ही दिग्विजय सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी, की गई वीडियो रिकार्डिंग
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। शास्त्री चौक, न्याय मार्ग, तहसील गेट, कटरा पानी टंकी के पास बने बैरियर पर ही सभी के वाहन रोक दिए गए थे। पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी की गई।