फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   78 dilapidated school buildings to be repaired; proposal worth Rs 4 crore.

Basti News: 78 जर्जर विद्यालय भवनों की होगी मरम्मत, चार करोड़ का प्रस्ताव

Thu, 01 Oct 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
78 dilapidated school buildings to be repaired; proposal worth Rs 4 crore.
बस्ती। जिले के 78 जर्जर परिषदीय विद्यालय भवनों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने करीब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। स्वीकृति और बजट जारी होने के बाद भवनों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

गत वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के जर्जर विद्यालय भवनों को चिह्नित कराया था। इसके बाद तकनीकी टीम ने भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी थी। जांच में वृहद और आंशिक मरम्मत की आवश्यकता वाले विद्यालय भवनों को अलग-अलग सूचीबद्ध किया गया था।
विज्ञापन

इसी आधार पर विभाग ने इस वर्ष 78 भवनों के जीर्णोद्धार के लिए आगणन तैयार कराया है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि धनराशि मिलते ही संबंधित विद्यालयों में मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पिछले वर्ष 64 विद्यालयों की हुई थी मरम्मत
बीते वर्ष जिले में 64 जर्जर परिषदीय विद्यालय भवनों की मरम्मत कराई गई थी। इन कार्यों पर 3.72 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। जरूरत के अनुसार कहीं छत, कहीं दीवार और कहीं फर्श की मरम्मत कराई गई थी। सदर और कुदरहा विकासखंड में अपेक्षाकृत अधिक विद्यालयों में मरम्मत कार्य हुए थे।
----------
इस वर्ष 372 विद्यालय चिह्नित
बेसिक शिक्षा विभाग ने मौजूदा वर्ष में जिले के 372 परिषदीय विद्यालय भवनों को जर्जर चिह्नित किया है। इन भवनों का तकनीकी टीम से सत्यापन कराया जाएगा। जांच के दौरान मरम्मत योग्य और ध्वस्तीकरण योग्य भवनों को अलग-अलग चिह्नित किया जाएगा।

कोट
गत वर्ष जर्जर घोषित किए गए विद्यालय भवनों के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed