फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   76 people found Corona positive

कोरोना: एसीएमओ के परिवार सहित जिले में 76 नए पॉजिटिव केस

Thu, 20 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
76 people found Corona positive
76 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में 76 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें जिला अस्पताल में तैनात एसीएमओ के परिवार सहित मुंबई- दिल्ली व स्थानीय लोग शामिल हैं। जबकि अभी भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन लोगों द्वारा नहीं किया जा रहा है। मास्क के बगैर सार्वजनिक स्थलों पर लोग घूमते हुए नजर आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को 87 लोग निगेटिव हो गए। इस प्रकार जिले में कुल 435 एक्टिव केस रह गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी(रैपिड रिस्पांस टीम) ने कुल 987 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। प्रभारी सीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोरोना की जांच को लेकर टीम को और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भरपूर इंतजाम स्वास्थ्य विभाग ने किए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच कराई जाएगी। रेलवे स्टेशन, रोडवेज के अलावा चौराहों पर बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर मुंबई-दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed