{"_id":"5c7eab40bdec2214757c3ac6","slug":"71551805248-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह: जीवनपथ पर चले 29 नव दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह: जीवनपथ पर चले 29 नव दंपती
Tue, 05 Mar 2019 10:30 PM IST
राकेश पांडेय
Basti
Basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह: जीवनपथ पर चले 29 नव दंपती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को 29 जोड़े एक दूजे के हो गए। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ो को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। सभी के खातों में प्रोत्साहन राशि के रूप 35 हजार भेज दिए गए।
ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास की गति तेज हुई है। गरीबों के लिए संचालित योजनाओं में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पारदर्शी कदम उठाए गए हैं। किसानों की फसलों का उचित मूल्य देने के साथ ही किसान सम्मान योजना का भी लाभ मिल रहा है। सामूहिक विवाह योजना में अब तक जिले में करीब 1,700 जोड़ें दांपत्य जीवन की डोर से बंधे है। 35 हजार की धनराशि नव विवाहिताओं के खाते मे भेंजकर सरकार उनके जीवन में खुशहाली लाने के कार्य में जुटी है। कभी समाज के लिए बोझ समझी जा रही बेटियों को सरकार की योजनाओं से सम्मान सहित जीने का हक मिला है। प्रमुख योगेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना की। कहा कि इससे कम खर्चे में एक ही साथ सैकड़ों जोड़ों की शादियां संपन्न हो रही हैं। हर्रैया ब्लॉक के 22 व परशुरामपुर के सात जोड़े विवाह बंधन में बंधे। उपहार स्वरूप मोबाइल, पायल, दीवाल घड़ी, बर्तन व वस्त्र भेंट किया गया। इस मौके पर बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत गिरजेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र, धर्मेंद्र सिंह, ध्रुव नरायन सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, समयदीन यादव, रमेश सहित अन्य मौजूद रहे।