{"_id":"5c6d9d2bbdec224a620fee11","slug":"71550687531-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मियों का धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल कर्मियों ने दिया धरना
फोर जी उपलब्ध कराने सहित आठ सूत्री मांग पूरी करने पर अड़े कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पे रिवीजन का निराकरण सहित आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बीएसएनएल कर्मियों ने क्रमिक अनशन किया। इस दौरान कर्मियों ने कामकाज ठप रखा। परिसर में एकजुट कर्मियों व अधिकारियों ने नारेबाजी भी की।
तीन दिवसीय क्रमिक हड़ताल के क्रम में निगम कर्मियों सुबह दस बजे परिसर में सभी यूनियनों के कर्मी व अधिकारी एकत्रित हुए। इसके बाद धरना शुरू हो गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पंद्रह फीसदी फिटमेंट के साथ तीसरे पे रीविजन का निराकरण करे। कहा कि प्रस्ताव अनुसार बीएसएनएल को फोर जी स्पेक्ट्रम का आवंटन तत्काल किया जाए, संचार राज्यमंत्री के पेंशन रीविजन को पे रीविजन से पृथक करने के आश्वासन का क्रियान्वयन करने, सरकार के नियमानुसार बीएसएनएल के माध्यम से पेंशन कंट्रीब्यूशन का भुगतान करने, द्वितीय पे रीविजन कमेटी के शेष मुद्दों का निराकरण करने सहित आठ सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग कर्मियों ने की। इस मौके पर सूबेदार, त्रिलोकी सिंह, मनोज कुमार सिंह, जेएन शाही, हरिशंकर पांडेय, राजेश वर्मा, कौशल किशोर सिंह, कैैलाश नाथ मिश्र, श्रीराम, जेपी सिंह, आरएन मिश्र सहित तमाम कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो
भाकियू लोक शक्ति की पंचायत, एसडीएम को ज्ञापन
राशन कार्डों से बार-बार कट रहे नामों को लेकर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू लोक शक्ति गुट ने बुधवार को तहसील परिसर में किसान पंचायत लगाई। अध्यक्षता रघुवर चौधरी व संचालन अयोध्या नाथ तिवारी ने किया। पंचायत के पश्चात किसानों ने पीएम/सीएम को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन एसडीएम राजेश सिंह को दिया। ्
विज्ञापन
किसानों ने सहारा इंडिया में जमा उपभोक्ताओं के धन को समय अवधि पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं किये जाने पर नाराजगी जताते हुये उसे तत्काल दिलाने की आवाज उठाई। कहा कि अगर जमा धन का शीघ्र भुगतान नहीं कराया गया तो किसान मजदूर बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। किसानों ने केसीसी जीरो प्रतिशत ब्याज पर दिए जाने और भुगतान की समय सीमा तय करने, राशन कार्डों से बार-बार काटे जा रहे नामों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और एसडीएम से मामले की जांच कराकर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि प्रधानों की ओर से राशन कार्ड की फीडिग के लिये दी गई सूची की एक माह बीत जाने के बाद भी विभागीय जिम्मेदारों ने फीडिंग नहीं कराई इसे तत्काल कराया जाय। नकथर और हरिहरपुर में बिजली के पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाने, गांवों में बिजली का बिल हर माह समय से उपलब्ध कराने, न्यायालयों में लंबित मुकदमों के लिये कानून बनाकर हर हाल मे छह माह में निस्तारण कराने, 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली बालिकाओं को सिलाई मशीन और पशु पालन करने वाले ग्रामीण किसानों को चारा मशीन मुफ्त में दिलाने के अलावा पुलवामा में शहीद जवानों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिये जाने की मांग की। इस मौके पर राम दुलारे गौतम, राज मणि, शिव प्रसाद मौर्या, राम करन मौर्य, कोदई मौर्य, विक्रमाजीत, प्रहलाद, राजबली, राम चरित्र, समीउल्लाह, वंशराज, मोल्हू चौधरी मौजूद रहे।
जलकल कर्मियों ने दिया ईओ को ज्ञापन
पारिश्रमिक भुगतान किए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जलकल कर्मचारी संघ की बैठक अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जहां बकाया एरियर, एसीपी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मचारियों के वेतन का 75 प्रतिशत धनराशि पीएफ खाते में जाना था, लेकिन नहीं कर्मचारियों को नहीं मिला है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगे श्रमिकों का पारिश्रमिक लगभग दो माह से नहीं मिला है, जिसे भुगतान करने के लिए कहा गया है। कहा गया है कि पालिका के पात्र कर्मचारियों का शीतकालीन वर्दी जो बकाया है, उसका वितरण अभी नहीं किया गया है। कहा गया है कि जलकल अनुभाग में पंप हाउसों पर कर्मचारियों के बैठने के लिए कुर्सी नहीं है व ब्लीचिंग न मिलाने के लिए किसी भी पंप पर बाल्टी व मग नहीं है। इससे कर्मचारियों को काफी दिक्कत होती है। इस दौरान उपाध्यक्ष रमाकांत यादव, महेंद्र नाथ त्रिपाठी, छटंकी लाल, ईश्वर चंद्र, प्रचार मंत्री केशव प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, उदयशंकर चौधरी आदि मौजूद रहे।