{"_id":"5babd580867a55013270f9c0","slug":"71537987968-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव स्थगन का मामला गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव स्थगन का मामला गरमाया
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव स्थगन का मामला गरमाया
डीएम को ज्ञापन देंगे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। समाजवादी छात्र सभा की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में सिविल लाइंस चौराहे पर हुई। जहां शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज व एपीएनपीजी कॉलेज छात्र संघ के घोषित चुनाव को अचानक स्थगित कर दिये जाने व छात्रों के उत्पीड़न की निंदा की गई। निर्णय लिया गया कि गुरुवार को छात्र सभा डीएम को ज्ञापन देगी। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अरविन्द सोनकर ने कहा कि चुनाव स्थगित किया जाना सोचा समझा षडयंत्र है। मांग की कि निर्दोष छात्रों कीपिटाई के मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और तत्काल प्रभाव से छात्र संघ की चुनाव तिथि घोषित हो। बैठक में अभिषेक पांडेय, रजनीश यादव, अभिषेक यादव, नितिन, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, सूरज चतुर्वेदी, रहमान सिद्दीकी शानू, सच्चिदानन्द पाल, संजय यादव, इन्द्रजीत यादव, अरविन्द उपाध्याय, आक्रान्त, आनन्द, युग श्रीवास्तव, लोकेश यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ल ने भी बैठक कर छात्रों के उपर हुए लाठीचार्ज की निंदा की।