फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश

विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश

Fri, 06 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश
विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

अवध यूनिवर्सिटी में हुई व्यवस्था
वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन
रामललित यादव
गौर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। प्रवेश से लेकर परीक्षा फार्म, प्रवेश-पत्र, मार्कशीट व डिग्री तक की व्यवस्था इस सत्र से लागू की गई है। यूनिवर्सिटी की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिस पर उन्हें 10 नंबर का यूनिक कोड मिलेगा। यूनिकोड से विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। कुल सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 2018-19 में प्रवेश को लेकर महाविद्यालय विकास परिषद की मई में ही बैठक कर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को हरी झंडी दी गई थी। जिसके बाद यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी 631 महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रक्रिया चालू कर दी गई है। बताया कि कुछ महाविद्यालय के शिक्षकों का डाटा सत्यापित न करने व अखिल भारतीय उच्चतर सेवा सर्वेक्षण में भाग न लेने के आरोप में 201 कॉलेजों की लॉगिग आईडी ब्लॉक कर दी गई है। अब इन महाविद्यालयों में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान के प्राचार्य डॉक्टर प्रभाकर मिश्र ने बताया कि इस सत्र से बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरना होगा। इसके बाद यूनिकोड के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मेरिट व मौखिक ज्ञान के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रक्रिया दो जुलाई से शुरू कर दी गई है। बताया कि यूनिक कोड पर विद्यार्थियों का सारा डाटा फीड होगा और उसी के माध्यम से आगे परीक्षा फार्म भी भरना होगा। तब उन्हें प्रवेश पत्र मिलेगा। इसके बाद यूनिक कोड से ही मार्कशीट व डिग्री भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed