फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   26 होटल, गेस्ट हाऊस व मैरिज हाल को अंतिम नोटिस

26 होटल, गेस्ट हाऊस व मैरिज हाल को अंतिम नोटिस

Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
26 होटल, गेस्ट हाऊस व मैरिज हाल को अंतिम नोटिस
26 होटल, गेस्ट हाउस, मैरिज हाल को अंतिम नोटिस
विज्ञापन


बस्ती।
नियम विरुद्ध और मनमाने तरीके से मैरिज हाल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, रेस्टोरेंट और होटल का संचालन करने वाले स्वामियों पर प्रशासन सख्त हो गया है। ऐसे 26 प्रतिष्ठानों के संचालकों को एडीएम की ओर से अंतिम नोटिस जारी किया गया है। एडीएम भगवान शरण ने बताया कि अपंजीकृत प्रतिष्ठानों को सराय एक्ट के तहत पंजीकरण कराने के लिए दो सप्ताह का मौका दिया गया है। उसके बाद प्रतिष्ठानों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पंजीकरण कराने में कोई शुल्क नहीं देना है। बस प्रतिष्ठानों को दी गई शर्तों को पूरा करना होगा। सभी नोटिस का तामिला तहसीलदार को कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिन प्रतिष्ठानों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। उनमें होटल प्रकाश के विवेक गिरोत्रा, होटल बालाजी प्रकाश के विवेक गिरोत्रा, हर्षदीप होटल के स्वामी गुरनाम सिंह, राजा गेस्ट हाउस के सज्जाद अली, रौनक मैरिज हाल के हरीश, श्री मैरिज हाल के अशोक कुमार श्रीवास्तव, गणेश उत्सव के रमेश कुमार, विवाह मंडप के नवीन श्रीवास्तव, जय शक्ति मैरिज हाल कंपनीबाग, मारवाड़ी धर्मशाला राजा बाजार के सुमित अग्रवाल, सिंधी धर्मशाला मंगल बाजार, बृजधाम गेस्ट हाउस, स्टेशन रोड, मुसाफिरखाना गेस्ट हाउस बाली मंदिर के पीछे स्टेशन रोड के हाजी मुल मो. सरबराकार, शहनाई मैरिज हाल एवं उत्सव घर के आशीष श्रीवास्तव, बंधन मैरिज हाल प्लास्टिक कांपलेक्स के राम उजागिर चौधरी, सेलिब्रेशन मैरिज हाल मालवीय रोड के मसूद अहमद खान, ग्रीन गार्डेन मैरिज हाल दक्षिण दरवाजा रेलवे स्टेशन के मनोज श्रीवास्तव, वेडिंग बिला मैरिज हाल बैरिहवां, सावित्री दुर्गा वाटिका एवं लाज वार्ड नंबर एक महागौरी नगर बभनान के दुर्गा प्रसाद पांडेय, कसौधन धर्मशाला वार्ड नंबर आठ बागेश्वर नगर बभनान के केयर टेकर राम सागर गुप्त, महेश्वरी धर्मशाला वार्ड नंबर आठ बागेश्वर नगर बभनान के केयर टेकर बाल मुकुंद महेश्वरी, सत्येंद्र गेस्ट हाउस के ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह, गुप्ता लाज मरवटिया राजा माली टोला की चमेली, जायसवाल लाज मालवीय रोड के मुकेश जायसवाल, होटल राहत पैलेस के संजय चौधरी, पब्लिक लाज स्टेशन रोड की सहीदुनिशा और मानस प्रभा भवन मैरिज हाल अस्पताल रोड के नरेंद्र कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed