{"_id":"597dbe334f1c1b2a628b461e","slug":"71501412915-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा वाले टकाल बाबा का दूसरा साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा वाले टकाल बाबा का दूसरा साथी गिरफ्तार
Updated Sun, 30 Jul 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में गांजा सप्लाई करने वाली गोवर्धन गैंग का तीसरा गुर्गा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। करहली चौराहे पर एसपी की स्पेशल टीम ने रविवार को उसे डेढ़ किलो गांजा के साथ पकड़ा। पुलिस उसे हाल ही में पकड़े गए बहादुरपुर ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य टकाल बाबा का करीबी बता रही है, जिसे हाल में ही गिरफ्तार किया था।
विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा चुका गोवर्धन सोनकर के जेल भेजे जाने के बाद से जिले के गांजा करोबारियों की कमर टूट गई। तभी से एक-एक करके उसके शागिर्द कानूून के शिकंजे में फंस रहे हैं। इस कड़ी में शनिवार-रविवार को एक और कामयाबी मिली। एसआई बांके लाल ने बताया कि मुखबिरों के जरिए सूचना पर झोला लेकर जा रहे एक युवक की तलाशी ली गई तो एक किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद कुमार पाठक निवासी गोविन्द पारा थाना कप्तानगंज बताया। नगर थाने में उसके विरुद्घ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।