फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आवास पाकर खिल उठे 217 गरीबों के चेहरे

आवास पाकर खिल उठे 217 गरीबों के चेहरे

Sat, 29 Jul 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
आवास पाकर खिल उठे 217 गरीबों के चेहरे
बस्ती। सदर ब्लॉक में कैंप के जरिए 217 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय आवास आंवटन पत्र दिया। आवास का पत्र पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। आवास देने से पहले सीडीओ ब्लॉक परिसर का मुआयना किया, परिसर में बने माडल शौचालय का निरीक्षण किया। बेहतर व्यवस्था के लिए प्रभारी बीडीओ एवं आईएएस अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग की पीठ थपथपाई। आवास वितरण के मुख्य अतिथि रहे सीडीओ अरविंद पांडेय ने कहा कि अगर कोई आवास के नाम पर धन मांगता है, तो वह सीधे मेरे पास त्वरित कार्रवाई होगी। आवास योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि लोग शौचालय अवश्य बनाए, सरकार इसके लिए अतिरिक्त 12 हजार रुपये और 90 दिन करने की मजदूरी भी रही है। इस तरह एक लाभार्थी को आवास निर्माण के लगभग दो लाख रुपये दे रही है। उन्होंने सभी से शौचालय का महत्व बताते हुए कहा कि इससे सबसे बड़ा फायदा लोग स्वस्थ्य रहते हैं, और शौचालय होने से बीमारी नहीं होती और दवाओं पर खर्च होने वाले धन की बचत भी होती। कहा कि अभिभावक अपना पेट काटकर बच्चों को स्कूल भेजें। सीडीओ ने जब शौचालय के बारे में राय ली तो बहुत कम लोग सामने आए, मगर जब यह पूछा कि कितने लोग अपने बच्चे को डीएम बनना देखना चाहते हैं, तो सभी ने हाथ उठाया। उन्होंने लोगों को शौचालय के लिए शपथ दिलाया। आवास पाने वालों से उन्होंने कहा कि वह आवास से बढ़िया शौचालय का निर्माण कराएं। इस मौके पर प्रभारी बीडीओ एवं आईएएस अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, अरूणेश पाल, तुफैल अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed