{"_id":"68f00bd90b19d6e74f074d47","slug":"70-kg-of-sonpapdi-seized-40-kg-of-gulab-jamun-destroyed-basti-news-c-207-1-bst1001-145899-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 70 किलो सोनपापड़ी जब्त...नष्ट कराया 40 किलो गुलाब जामुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 70 किलो सोनपापड़ी जब्त...नष्ट कराया 40 किलो गुलाब जामुन
Thu, 16 Oct 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
कलवारी में रसगुल्ला नष्ट करने के बाद नमूना भर रही एफएसडीए की टीम।
बस्ती। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम बुधवार को सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीण अंचल की बाजारों में हड़कंप मचा रहा। अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में खराब क्वालिटी की 70 किलो सोन पापड़ी जब्त की गई। जबकि खाने योग्य नहीं पाए जाने पर 40 किलो गुलाब जामुन नष्ट करा दिया गया।
टीम गोटवा बाजार पहुंची। यहां एक मिठाई की दुकान पर सोन पापड़ी पकड़ी गई। प्रथम दृष्टया मिलावट की पुष्टि होने पर दुकान पर उपलब्ध 70 किलोग्राम सोन पापड़ी जब्त कर ली गई। इसके अलावा अन्य मिठाई, पनीर के नमूने भी बाजार के कई दुकानों से भरे गए। टीम कलवारी पहुंची। यहां एक दुकान में गुलाब जामुन बनाया जा रहा था। मिलावटी एवं हानिकारक खाद्य पदार्थ से गुलाब जामुन निर्माण पकड़े जाने पर मौके पर 40 किलोग्राम तत्काल नष्ट करा दिया गया है। इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार टीम की कार्रवाई देख भाग खड़े हुए। अभिहित अधिकारी ने बताया कि पांच टीमों को छापेमारी के लिए लगाया गया है। प्रतिदिन दूध, खोआ, मिठाई आदि खाद्य पदार्थों के 15 से 20 नमूने लिए जा रहे हैं। उन्हें लैब में भेजकर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट प्रतिकूल आने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मौके पर मिलावटी मिठाई, पनीर या अन्य खाद्य पदार्थ तत्काल नष्ट करा दिया जा रहा है ताकि वह आम ग्राहक तक न पहुंच सकें।