{"_id":"6ae3ba41f8d7c0a6530adfea","slug":"70-athletes-from-basti-division-will-showcase-their-prowess-at-the-state-level-athletics-competition-basti-news-c-207-1-bst1005-170630-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे बस्ती मंडल के 70 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे बस्ती मंडल के 70 खिलाड़ी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से प्रयागराज रवाना होते खिलाड़ी स्रोत विभाग
बस्ती। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बस्ती मंडल की 70 सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। टीम में 36 बालक और 34 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
टीम में बस्ती जिले से 16 बालक और 20 बालिकाएं, संतकबीरनगर से 13 बालक और सात बालिकाएं तथा सिद्धार्थनगर से सात बालक और सात बालिकाएं शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि मंडल के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रयागराज के आदेश पर जिले के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर रंजन ओझा की प्रतियोगिता में विशेष ड्यूटी लगाई गई है। बालिका टीम की मैनेजर पूर्णिमा तिवारी और रेखा तथा बालक टीम के मैनेजर शैलेंद्र कुमार और विनय कुमार शाह हैं। टीम के साथ कोच के रूप में जोखू प्रसाद, राजकुमार यादव, हरीश सिंह और प्रभाकर सिंह भी रवाना हुए हैं। मंडल के एथलीट अमित कुमार यादव, रमेश चंद्र गुप्ता और विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।