फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   7 karod spend on aailiya coleege

सात करोड़ की लागत से अइलिया गांव में बनेगा महाविद्यालय

Mon, 11 Nov 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
7 karod spend on aailiya coleege
सात करोड़ की लागत से अइलिया गांव में बनेगा महाविद्यालय
विज्ञापन

बहादुरपुर। क्षेत्र के अइलिया गांव में जल्द ही महाविद्यालय का निर्माण शुरू हो जाएगा। हालांकि, इसके लिए अभी शिक्षा विभाग की ओर से मंजूरी मिलनी बाकी है। लेकिन विद्यालय निर्माण के लिए अइलिया गांव में भूमि मिल गई है।

महाविद्यालय के लिए प्रयास कर रहे क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर कहते हैं कि वर्ष 2017 में जब क्षेत्र की जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया। तभी से इस क्षेत्र में लोगों को उच्च शिक्षा बेहतर तरीके से मिले इसके लिए प्रयास कर रहा हूं। जिले में अन्य विधान सभा क्षेत्रों की अपेक्षा यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। उच्च शिक्षा के हिसाब से इस क्षेत्र में एक भी राजकीय महाविद्यालय नहीं है। कहते हैं कि राजकीय महाविद्यालय के लिए जब प्रस्ताव उनके द्वारा सरकार को दिया गया तो मंजूर कर लिया गया। एक वर्ष पूर्व कुदरहा विकास खण्ड के डेवडाड़ में भूमि तलाशी गई थी। भूमि स्थानान्तरण करने की बात आई, तो पता चला कि वह भूमि उद्यान विभाग का है। मामला लटक गया। जिसके बाद कई जगहों पर भूमि की तलाश की गई लेकिन नहीं मिला। एक माह पूर्व बहादुरपुर विकास खण्ड के अइलिया गांव में भूमि मिली। जिसे महाविद्यालय के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया है। लगभग सात करोड़ की लागत से बनने वाले इस महाविद्यालय के लिए भवन निर्माण के प्रारूप का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed