फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   7 found corona positive

जिले में कोरोना से सात पॉजिटिव केस मिले,,,

Sun, 13 Feb 2022 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
7 found corona positive
जनपद में सात कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में रविवार को सात लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 53 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि पहले से पॉजिटिव लोगों में से सात लोगों की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज ने निगेटिव दी है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 705 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि लगातार जांच के चलते पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। उन्हें होम क्वारंटीन करने के बाद उनको दवा आदि दे दिया जाता है। उनकी निगरानी के लिए आरआरटी को भी लगाया जाता है। परिणामस्वरूप लगातार लोग निगेटिव हो रहे हैं, मगर सभी को यह बताया जा रहा है कि वे कोरोना प्रोटोकाल का पालन जरूर करें। कहा कि सभी के जांच की व्यवस्था बनाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज से लोगों का आरटीपीसीआर कराया जाता है। सीएमओ ने कहा कि जिले भर में पॉजिटिव केस आ जरूर रहे हैं, मगर सभी की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल सभी को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे कोरोना संक्रमण से उन्हें बचाया जा सके। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सभी को कोरोना गाइडलाइन पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed