{"_id":"607dcb3b8ebc3ebd065abdd8","slug":"7-died-120-positive-basti-news-gkp392498719","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सात की मौत, 120 नए पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सात की मौत, 120 नए पॉजिटिव केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से सात की मौत, 120 नए पॉजिटिव केस
- रविवार को लिए गए नमूनों की आई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में रविवार को कोरोना के 120 नए पॉजिटिव केस आए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 678 हो गई है। इधर ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान सात लोगों की मौत हो गई। इसमें शहरी क्षेत्र के दो और एक गैर जिले के नागरिक हैं।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछली बार बनाए गए एल-वन अस्पतालों को भी सक्रिय किया जाएगा। जिले में अब तक 407686 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 402620 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 396055 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 6565 पॉजिटिव केस हैं। रविवार तक 107 की मौत हो चुकी है, जबकि 678 एक्टिव केस हैं। 5066 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। उधर, ओपेक चिकित्सालय कैली के सीएमएस डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के बांसी निवासी एक युवक के अलावा शहर के जयपुरवा व मड़वा नगर की दो महिलाओं सहित कुल सात लोगों की मौत हुई है।