फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   7 Candidates File nomination

चुनाव: सात उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Tue, 08 Feb 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
7 Candidates File nomination
सात प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया
विज्ञापन

बस्ती। पांचवें दिन मंगलवार को सात उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा किया। इसमें बसपा के एक, कांग्रेस के दो, आम आदमी पार्टी के दो, बहुजन मुक्ति पार्टी के एक उम्मीदवार समेत एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इन सभी ने कलेक्ट्रेट में आरओ को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों के अलावा किसी को परिसर में नहीं जाने दिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा कड़ी रही।

मंगलवार को कप्तानगंज से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जहीर अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रुधौली से कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत चौधरी व सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र श्रीवास्तव ने भी रिटर्निंग आफिसर को नामांकन पत्र सौंपा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी हर्रैया विधानसभा सीट से उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार सिंह, कप्तानगंज से संजय कुमार ने पर्चा भरा। वहीं, बहुजन मुक्ति पार्टी से सदर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रदीप कुमार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। कप्तानगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रामकृपाल पांडेय ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed