फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   68 thousand yuashman card will be made

68 हजार परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनेगा

Thu, 16 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
68 thousand yuashman card will be made
68 हजार परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनेगा
विज्ञापन

शुरू हुआ आयुष्मान पखवारा, लगाया गया कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छूटे हुए लाभार्थी परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए बृहस्पतिवार से आपके द्वार आयुष्मान कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। 30 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयुष्मान कैंप लगाएं जाएंगे। छूटे परिवारों का कार्ड बनवाकर उन्हें लाभान्वित कराया जाएगा।
आयुष्मान भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि जिले में अभी भी 68 हजार परिवार ऐसे हैं, जिनमें एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। ऐसे परिवारों को इस अभियान के दौरान लक्षित किया जाना है। उन्होंने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों की ओर से माइक्रोप्लॉन तैयार किया गया है। एक ब्लॉक में तीन से चार कैंप प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार के अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा विकास विभाग, बाल विकास विभाग व अन्य विभागों का सहयोग मिल रहा है। आशा की ओर से लाभार्थियों को कैंप की जगह व तिथि की जानकारी दी जा रही है। कैंप वाले दिन भी उन्हें फोन से सूचना दी जा रही है। उनसे राशन कार्ड, आधार आदि लेकर आने को कहा जा रहा है। कार्ड बनाने की सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। अभियान के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों का कार्ड बनाया जाना है। प्रत्येक परिवार को एक साल में पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज की सुविधा योजना में पंजीकृत सरकारी व निजी अस्पताल में मिलेगी।
विज्ञापन

निकाली गई जागरूकता रैली
सीएचसी साऊंघाट से बृहस्पतिवार की सुबह जागरूकता रैली निकाली गई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विमल द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। ब्लॉक क्षेत्र के जिगनी मछिया गांव में वीएलई शिवनारायण द्वारा कैंप लगाकर लोगों का कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.66 लाख आयुष्मान कार्ड बन चुका है
जिले में अब तक 1.66 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। 70 हजार परिवार ऐसे हैं, जिनमें किसी न किसी सदस्य का कार्ड बना है। जिले में कुल 1.59 लाख परिवार के नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed